• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चोरी का सरिया खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना मुलमुला की त्वरित कार्रवाई

  • आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • खरीदार आरोपी रविशंकर श्रीवास उम्र 40 वर्ष, निवासी जेवरा, थाना मुलमुला

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में सरिया चोरी के एक मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों एवं चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने चोरी गया सरिया बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी श्याम कुमार बांधी निवासी जेवरा चंदनिया पारा, थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपने घर के सामने निर्माण कार्य हेतु 9 क्विंटल सरिया रखा था। 09 मई 2026 की रात्रि में 1 क्विंटल 15 किलो सरिया, जिसकी कीमत लगभग 6900 रुपये को कोई चोरी कर ले गया जिस्की सूचना पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऐसे हुआ खुलासा

थाना मुलमुला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि दो विधि से संघर्षरत बालकों ने मिलकर सरिया हटाया था और बाद में उसे रविशंकर श्रीवास को 2000 रुपये में बेच दिया था। प्राप्त रकम को दोनों ने आपस में बांट लिया था।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर संबंधित बालकों एवं खरीदार ने घटना के संबंध में बताया, जिनके निशानदेही पर 1 क्विंटल 15 किलो सरिया, जिसकी कीमत लगभग 6000 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। साथ ही बालकों के पास बची हुई 300 रुपये गवाहों के समक्ष प्रस्तुत कराई गई, शेष रकम खर्च करना बताया।

सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया, राजेश कश्यप, रामगोपाल भारती, मनभावन पटेल एवं देव मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के…
  • WhatsApp Image 2025-05-26 at 5.21.04 PM (1)
    ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कारोइया गिरोह ल पकड़े म सायबर…
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…
  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in