• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष कचंदा में सियान जतन क्लिनिक का आयोजन किया। कुल 22 मरीजों का जांच में उपचार हुआ।

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

सक्ती/बेलादुला— छत्तीसगढ़ शासन एवं आयुष संचालनालय के निर्देशानुसार, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 18 सितंबर 2025 को “हर दिन हर घर आयुर्वेद” थीम के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कचंदा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा सियान जतन क्लिनिक का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया,

सियान जतन क्लिनिक माह के प्रत्येक गुरुवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय कचंदा में आयोजन किया जाता है जिसमें 60 वर्षों से अधिक के बुजुर्ग मरीजों का निशुल्क जांच एवं उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है।

सियान जतन क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग ग्रामीणों तक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को पहुंचाना एवं उनको स्वास्थ्य लाभ देना जिसमें मुख्य रूप से – वात रोग, उदर रोग, अस्थि रोग, चर्म रोग, संधीगत रोग एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं का उपचार किया जाता है।

प्रभारी डॉक्टर हेमंत भार्गव ने सभी मरीज का जांच एवं उपचार किया एवं ग्रामीणों को आश्वस्त किया की सियान जतन क्लीनिक के तर्ज पर गांव में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे जिससे ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से निरंतर लाभ मिलता रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-09 at 12.56.14_5fb06f6f
    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कचंदा में आयुर्वेदिक…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 42c8d0f7-f6ab-41d1-bc58-894d42b30841
    जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 15.10.24_a362f90c
    सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in