• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

चांपा शहर म युवक के हत्या के मामला म 06 आरोपी सहित 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक कुल 08 ल पकड़े म पुलिस ल मिलीस सफलता

आरोपियों द्वारा एक राय होकर धारदार हथियार से मृतक को किया गया था प्राण घातक हमलाबरात में नाचने के दौरान हुआ था विवाद अपराधियों के हौसले पस्त करने, कानून का भय बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला गया पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगीआरोपियों के विरुद्ध धारा 296,361(3) 118(2), 100, 101(23) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परनाम आरोपी

  1. लेढू उर्फ श्रवण यादव पिता स्व विजय कुमार यादव उम्र 18 साल 04 माह निवासी वार्ड नं 04 धोबीपारा चापा
  2. दिगम्बर बरेठ पिता देव देव नारायण उम्र 20 साल निवासी धोबी पारा चापा थाना चांपा
  3. मनोज उर्फ गोलू मांझी पिता फिरंगी माझी उम्र 23 साल निवासी धोबीपारा चांपा थाना चांपा
  4. सागर यादव पिता गणेश राम उम्र 19 साल निवासी वार्ड क 02 भैसा बाजार चांपा
  5. चंद्रकांत पटेल पिता संतोष पटेल 20 साल निवासी वार्ड 02 मांझीपारा चांपा
  6. चंद्रप्रकाश यादव पिता पवन यादव उम्र 22 साल निवासी वार्ड क 04 धोबीपारा चांपा

प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया मृतक रामधन पटेल उम्र 24 साल निवासी गोविंदा थाना बम्हनीडीह की इलाज के दौरान हुई मौत मामले का विवरण इस प्रकार थाना चांपा क्षेत्र के ज्ञान गंगा स्कूल के पास भैंसा बाजार चांपा के पास एक शादी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 16 फरवरी 2025 को हुई जब मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में आए लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया ।⏩ इस हमले में रामधन पटेल और साहिल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रामधन पटेल की इलाज के दौरान दिनांक 18.02.2025 को सुबह मौत हो गई। जिसका दस्तावेज प्राप्त होने पर और अन्य धारा जोड़ी जाएंगी।

⏩ हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। गठित टीमों के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदूमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी 01. लेढू उर्फ श्रवण यादव 02. दिगम्बर बरेठ, 03. मनोज उर्फ गोलू मांझी, 04. सागर यादव, 05. चंद्रकांत पटेल,06. चंद्रप्रकाश यादव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया। प्रकरण की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए घटना स्थल के आस पास के मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बड़ा दी गई है। साथ ही असामाजिक व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही चल रही है।उपरोक्त कार्यवाही में डॉ.नरेश कुमार पटेल, उपनिरी दिलीप सिंह थाना चांपा तथा उपनिरी. पारस पटेल, साइबर सेल प्रभारी, ASI विवेक सिंह, रोहित कहरा सायबर टीम एवं थाना चांपा से ASI अरुण सिंह, मुकेश कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी, विरेंद्र कुमार टंडन, गणेश कौशिक, आरक्षक माखन साहू, मुद्रिका दुबे, समंत कवर, पद्मराज सिंह,भूपेंद्र गोस्वामी, शीतल राठौर, डीकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • 5542151-untitled-20-copy
    ईद जुलूस के बाद तेज आवाज में DJ बजाना और हुज्जतबाजी…
  • WhatsApp Image 2025-05-12 at 4.41.34 PM
    एक राय होके रास्ता रोकके डण्डा, रॉड ले हमला कारोइया…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in