• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ईद जुलूस के बाद तेज आवाज में DJ बजाना और हुज्जतबाजी पड़ा भारी, वाहन जब्त

ईद के अवसर पर आयोजित जुलूस के दौरान और उसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना गोलबाजार पुलिस ने निर्धारित समय-सीमा और नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने तथा विवाद और हुज्जतबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जबकि विवाद और मारपीट पर आमादा एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त 2026 को जवाहर मार्केट के सामने विवाद और झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना गोलबाजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि चुन्नम लाल साहू और सुनील निर्मलकर डीजे और लाइट का संचालन कर रहे थे। जुलूस समाप्त होने के बाद भी निर्धारित नियमों और समय-सीमा के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों को नियमों का पालन करने और डीजे बंद करने की समझाइश दी। आरोप है कि समझाइश के बावजूद दोनों ने पुलिस के साथ हुज्जतबाजी शुरू कर दी और विवाद तथा मारपीट पर आमादा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डीजे वाहन को मौके से जब्त कर लिया।

पुलिस ने डीजे संचालन के संबंध में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 3 एवं 5 के तहत अलग से कार्रवाई की। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस ने चुन्नम लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम देवादा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव और सुनील निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बैगाटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, कोतवाली, मध्य जोन कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मालवीय रोड पर भी विवाद, युवक पर कार्रवाई पुलिस ने एक अन्य मामले में भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की। बरखा कलेक्शन के सामने मालवीय रोड पर विवाद, लड़ाई-झगड़े और हुज्जतबाजी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। जांच के दौरान शेख फैजान, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजातालाब, नूरानी चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर द्वारा आम लोगों से गाली-गलौज किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने शेख फैजान को ऐसा करने से मना किया तो वह अत्यधिक उत्तेजित हो गया और मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी रही। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके साथ मौजूद दो अन्य साथी नाबालिग बताए गए, जिन्हें उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश देने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से शेख फैजान के खिलाफ भी धारा 170/126/135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उसे भी विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, कोतवाली मध्य जोन कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी मध्य जोन रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर आयोजकों और डीजे संचालकों से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि डीजे संचालन के लिए निर्धारित अनुमति, समय-सीमा और ध्वनि मानकों का पालन करना अनिवार्य है। पुलिस के अनुसार जुलूस या धार्मिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाना, सार्वजनिक स्थान पर हुज्जतबाजी करना या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts:

  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 1f192e16-dc1c-4514-9ce0-b55024b4d755
    सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-05-25 at 8.02.30 PM
    अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21…
  • WhatsApp Image 2025-05-05 at 7.13.55 PM
    थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)तेज आवाज म डीजे बजोइया…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in