• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एक राय होके रास्ता रोकके डण्डा, रॉड ले हमला कारोइया 03 आरोपि गिरफ्तार थाना बिर्रा पुलिस के कारवाही

प्रकरण में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामील

⏺️ एक दिन पहले मुहल्ले में शादी हो रही थी, चूल माटी खोदने गये थे उस दरम्यान मृतक के साथ मुख्य आरोपी के साथ मामुली विवाद हुआ था, उसी के बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को दिए अंजाम

⏺️ आरोपियों द्वारा घटना घटित कर हो गया था फरार

⏺️ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं रॉड किया गया बरामद किया गया

⏺️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बिर्रा पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों को किया गिरफ्तार

⏺️आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2025 पारा 296,115 (2) 351 (2) 109, 126 (2), 103 (1).3(5) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक दिन पहले मुहल्ले में शादी हो रही थी, जिसमें चूल माटी खोदने गये थे उस दरम्यान मृतक देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप उम्र 42 साल निवासी सेमरिया थाना बिर्रा के साथ मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप के साथ मामुली वाद विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर आरोपी रामेश्वर कश्यप द्वारा मृतक से रंजीश रखा था जिसका बदला लेने के लिए आरोपी रामेश्वर कश्यप ने अपने साथी संजीव कुमार कस्यप, दूज राम कश्यप एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर, मृतक जब दिनांक 10/05/2025 को सताहिक बाजार कर शाम को अपने घर जा रहा था तभी सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर मृतक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ हमला करते हुए डण्डा एवं रॉड से मारपीट कर वहां से भाग गए। मारपीट से मृतक को गंभीर चोट लगने से तत्काल इलाज हेतु जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया वहां से सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

⏩ हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया, गठित टीम के द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल रवाना हुआ इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य आरोपी रामेश्वर कश्यप निवासी सेमरिया थाना बिर्रा को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी आरोपी संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू, दूजराम कस्यप एवं एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के साथ मिलकर मृतक देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप को उसके रास्ता रोरोककर ताबड़तोड़ हमला करते हुए डण्डा एवं लोहे की रॉड से मारपीट करना बताये।

⏩ विवेचना दौरान आरोपी 01. रामेश्वर कश्यप उम्र 21 साल 02 संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू उम्र 22 साल, 03 दूजराम कश्यप उम्र 40 साल सभी निवासी सेमरिया थाना बिर्रा जिला जाजगीर-चाम्पा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर दिनांक 12.05.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत अपचारी बालक की किशोर न्यायालय पेश किया गया।

⏩ आरोपियों की गिरफ्तारी में SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि तीजराम जांगड़े, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, संजय उजीर, आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, रघुवीर यादव, सनोहर जगत्, राजकुमार जोशी, महिला आरक्षक रितु लहरें का सराहनीय योगदान है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-16 at 18.15.21_edd5bfc8
    एक राय होके रास्ता रोकके डण्डा, रॉड ले प्राण घातक…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in