• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कार या कटोरी दोनों के लिए तैयार रहता हूं -नारायण चंदेल

कार या कटोरी दोनों के लिए तैयार रहता हूं -नारायण चंदेल

जांजगीर जिले को एजुकेशन हब बनाना मेरा लक्ष्य, प्रेस से मिलिए में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

जांजगीर चांपा जिला प्रेस क्लब के सत्कार कार्यक्रम प्रेस से मिलिए में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद चंदेल का आगमन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ तत्पश्चात अतिथि का शॉल श्रीफल और पुष्पगुच्छ से स्वागत प्रेसक्लब के पदाधिकारी और पत्रकारों ने किया , स्वागत एवं आरंभिक जानकारी प्रशांत सिंह ने दी फिर कार्यक्रम संचालक संस्कार द्विवेदी ने अतिथि उद्बोधन के लिए चंदेल को सादर आमंत्रित किया, प्रखर वक्तव्य और बेबाक टिप्पणी के विख्यात नारायण चंदेल ने उद्बोधन कला के तमाम आयामों को छूते हुए रोष ,करुणा , व्यंग्य और स्नेह से भरे अपने संबोधन से पत्रकारों को आल्हादित कर दिया । छग के शीर्षस्थ राजनीतिज्ञ आज दिल से पूरी साफगोई के साथ बोले । उन्होंने अटल जी की कविता को उद्घत करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में छोटे मन से काम नहीं चल सकता ।दृष्टि विशाल और दृष्टिकोण समग्र होना आवश्यक है । जनप्रतिनिधि को अपने अधिकारों और कर्तव्यों दोनों के प्रति सचेत तथा दायित्व के प्रति जागरूक होना चाहिए । सड़क पानी बिजली आवश्यक कार्य तो हैं पर इनका पैमाना इतना बड़ा होना चाहिए कि पीढ़ियों तक स्मरण रहे। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी अन्य जिलों की तुलना में सरकारी जमीन पर्याप्त है इसलिए संभावनाएं भी बहुत हैं ,उन्होंने समवर्ती राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिला राजनीतिक व्यक्तियों की दृष्टि शून्यता का शिकार है । चंदेल ने याद किया कि 25 जून 1998 को जिला बनने के बाद भी विकास के केन्द्र 2003 से बनने आरंभ हुए । जब मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत , जिला अस्पताल, पॉलीटेक्निक कॉलेज, 11

वीं बटालियन, केन्द्रीय विद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि महाविद्यालय के भवन बने ।
नारायण चंदेल ने कहा कि जांजगीर चांपा जिले को एजुकेशन हब बनाना उनका लक्ष्य है, यहां उद्योग से ज्यादा संभावना इसी चीज की है , उन्होंने कहा कि खोक्सा ओवर ब्रिज के बाद जांजगीर चांपा के बीच चौड़ी सड़क और हसदेव नदी पर गेमन पुल को नवनिर्मित कर फोर लेन पुल बनाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से तकनीकी पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हो चुकी है , इस मुलाकात के बाद दोनों ही आवश्यक विकास कार्यो को समय रहते पूरा कराना मेरी प्राथमिकता है । इसके साथ ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से नहरिया बाबा फुट ओव्हर ब्रिज और नैला बलौदा रेल्वे क्रासिंग पर ब्रिज बनाने के लिए मांग कर दी गई है तथा लगातार स्मरण पत्र के जरिए इसे भी जल्दी मूर्तरुप में लाकर जनता को राहत देने के प्रयास जारी हैं ।
श्री चंदेल ने पूर्व प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की बात का उल्लेख किया कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ तश्तरी में परोस कर दिया है और जो आसानी से मिल जाए उसकी कदर नहीं होती यही छत्तीसगढ़ अपने साथ कर रहा है, तेलंगाना आंदोलन का इतिहास शहादत और संघर्ष से भरा है। बरसों बरस संघर्ष के बाद तेलंगाना बना पर छत्तीसगढ़ के बाद । उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी का कहना यह था कि राज्य अपनी असीम संभावनाओं को पहचान नहीं पाया है जिस दिन ऐसा हुआ देश का सर्वक्षेष्ठ राज्य छत्तीसगढ़ होगा।

Related Posts:

  • राजीव युवा मितान क्लब
    राजीव युवा मितान क्लब
  • Untitled-1 copy
    अत्यंत दु:खद ! विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल को…
  • 07e38856-770e-4a7c-9514-5fe94de85bb3
    स्मृति शेष रामचरण सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा को…
  • Untitled-1-1
    वेब पोर्टल पत्रकार मन के अब बनही प्रवेश पास..…
  • WhatsApp Image 2026-06-30 at 10.03.32 PM
    🔹बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की…
  • संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार फिल्म स्टार प्रमोटर लक्की राजपूत को जानिए..
    संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in