• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्मृति शेष रामचरण सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष चांपा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे , राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महंत

परशुराम मार्ग स्थित सोनी कालोनी के कृष्ण कृपा आवास पर हुआ , पुष्पांजलि देकर परिवार को ढांढस बंधाया ।

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । जीवात्मा ईश्वर का अंश हैं और यह मानवीय आत्मा अविनाशी, जन्म-मृत्यु से परे और शुद्ध चैतन्य का हैं , यह कहना हैं महामंडलेश्वर,राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महाराज का ! वे स्मृति शेष रामचरण सोनी के स्वर्गारोहण पश्चात् सोनी कालोनी चांपा में निवास करने वाले शशिभूषण सोनी के यहां श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि जब सूक्ष्म शरीर स्थूल शरीर को ग्रहण करता हैं , तब मनुष्य का जन्म होता हैं और स्थूल शरीर से पृथक होते ही मृत्यु हो जाती हैं । इस दृष्टिकोण से शरीर की मृत्यु होती हैं लेकिन जीवात्मा ज्यों की त्यों ही बनी रहती हैं । इस अवसर पर आयोजित आदरांजलि सभा को पंडित दिनेश दुबे और रामचरण सोनी के जेष्ठ दामाद हेमंत सराफ ने भी संबोधित किया । छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजश्री रामसुंदर दास एक-दिवसीय जिला जांजगीर-चांपा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए । दिनांक 14 जून 2025 को वे स्वर्गीय रामचरण सोनी को मध्याह्न 02 बजें
श्रद्धांजलि अर्पित करने सोनी कालोनी पहुंचे । उन्होंने शशिभूषण सोनी के यहां श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामचरण सोनी जी सुप्रसिद्ध समाजसेवी थे वे कुछ वर्षों तक शिक्षकीय कार्यों से भी जुड़े रहे । आज उनके चिरंजीव शशिभूषण सोनी भी उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा में संलग्न हैं । यह एक स्वागत योग्य कदम हैं । भगवान शिवरीनारायण से प्रार्थना हैं कि वे दिवंगत दिव्यात्मा को अपने चरण रज में स्थान प्रदान कर अनुग्रहित करें ।

निराला साहित्य मंडल चांपा के प्रधान सचिव डॉ रविन्द्र द्विवेदी जी के संचालन करते हुए कहा कि राजेश्री डां रामसुंदर दास महाराज के उद्गार हमें जीवात्मा की अविनाशी और शुद्ध चैतन्य प्रकृति के बारे में गूढ़ रहस्यों को उजागर कर रहस्योद्घाटन किया । उन्होने रामचरण सोनी को कर्मशील बताते हुए कहा कि रामचरण सोनी जी एक निष्ठावान और समर्पित समाजसेवक के साथ जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता थे , हमेशा पार्टी के बारे में ही सोचते हुए नगरपालिका अध्यक्ष जैसे पद को सुशोभित किए । वे नगर ही नहीं बल्कि अविभाजित बिलासपुर जिला में होने वाले सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय रहने वाले रामचरण जी की एक व्यापक जनाधार नेता की छवि थी । अंत में उन्होंने समझाते हुए यह भी कहा कि शरीर की मृत्यु के बाद भी जीवात्मा का अस्तित्व बना रहता हैं ।
इसके पूर्व परम-पूज्य महा मंडलेश्वर राजेश्री डॉ रामसुंदर दास महंत का आगमन परशुराम मार्ग स्थित सोनी कालोनी चांपा में हुआ । जहां हेमंत सराफ, रामगोपाल गौरहा, विवेक तिवारी, राजकुमार सोनी , विकास तिवारी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी, डॉ शांति स्वर्णकार, देवेन्द्र शर्मा, अजय ऐरन अग्रवाल, मनोज मित्तल, अनिल कुमार सोनी,श्रीमति संगीता-सुरेश पाण्डेय , सुश्री नैंसी पाण्डेय, शशिभूषण सोनी, श्रीमति शशिप्रभा सोनी और आलोक कुमार सोनी ने उनका स्वागत पादुका पूजन, कौशेय वस्त्र और श्रीफल भेंटकर किया । इस अवसर पर भागवताचार्य पंडित दिनेश कुमार दुबे, पंड़ित नीलमणि गौरहा, पं रामगोपाल गौरहा, दिनेश शर्मा, रेखेद्र तिवारी, मनोज यादव, देव कुमार पाण्डेय और पं निर्मल दास वैष्णव की उपस्थिति में पूज्य विद्वजनों का उद्बोधन हुआ ।

कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धेय रामचरण सोनी की पावन स्मृति में किया गया था, जिसमें डां रविन्द्र द्विवेदी जी ने शुरू से अंत तक सफल संचालन करके लोगों को बांधे । कार्यक्रम में सोनी की स्मृतियां में आदरांजलि और भावांजलि अर्पित की गई और आरती के बाद स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम की विशेषताएं ।

परम-पूज्य महा मंडलेश्वर का एक-दिवसीय आगमन – परशुराम मार्ग स्थित सोनी कालोनी चांपा में आगमन हुआ ।

स्वागत सत्कार – पादुका पूजन, कौशेय वस्त्र और श्रीफल भेंटकर किया गया ।

पूज्य विद्वजनों का माल्यार्पण से स्वागत और उद्बोधन – भागवताचार्य पंडित दिनेश कुमार दुबे, पंड़ित नीलमणि गौरहा, पं रामगोपाल गौरहा, और पं निर्मल दास वैष्णव की उपस्थिति में हुआ ।

कार्यक्रम का आयोजन – पूर्व नपाध्यक्ष चांपा श्रद्धेय रामचरण सोनी की पावन स्मृति में उनके ज्येष्ठ पुत्र शशिभूषण सोनी ने अपने कृष्ण कृपा आवास में किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन : शिक्षक और साहित्यकार डॉ…

Related Posts:

  • b027d019-2194-4d22-9cd5-76fa6539438c
    प्रभु जी तुम चंदन हम पानी जी•••••
  • Untitled-1 copy
    अत्यंत दु:खद ! विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल को…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • cc5a52fd-7138-47a5-b08f-b92e8b3fddf5
    एनएसयूआई के चारामा ब्लाॅक अध्यक्ष लिकेश धृतलहरे ने…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • bddd352d-2f61-4893-bee3-9d843a9f5565
    पूज्य बाबूजी रामचरण सोनी जी को पुष्पांजलि और परिवार…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in