• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वेब पोर्टल पत्रकार मन के अब बनही प्रवेश पास.. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दिन आश्वासन…

छत्तीसगढ़, रायपुर । भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई।उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकार लंबे समय से विधानसभा में प्रवेश पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कई वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ से चर्चा की और विधानसभा में प्रवेश पास जारी नहीं होने की अपनी समस्या से अवगत कराया। ऐसे पत्रकारों की भावना को देखते हुए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सामने इस मांग को रखने का फैसला लिया।इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने संघ की मांग को गंभीरता से सुना और इस सत्र में वेबपोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को भी प्रवेश पास जारी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे, महासचिव गंगेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, सचिव जावेद जैदी, राहुल पाली, जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सचिव लविंदर सिंह सिंघोत्रा, तजिन नाज, अजय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शहीद राजा, शोएब खान, निकिता जसवानी, संतोष महानंद सुशांत राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts:

  • c557b76f-18c3-4756-ab77-25e5133084c0
    बजट म आमजनता, मजदूर, किसान, बेरोजगार, आऊ छत्तीसगढ़…
  • WhatsApp-Image-2023-09-23-at-7.32.14-PM
    विक्रम कुमार नागेश बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक…
  • 4407884-untitled-19-copy
    बजट सत्र 2025, कार्य मंत्रणा समिति के होइस बैठक
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • छत्तीसगढ़ का बजट बहुत सराहनीय बजट रहा - राजेश्वरी चंद्रा
    छत्तीसगढ़ का बजट बहुत सराहनीय बजट रहा - राजेश्वरी चंद्रा

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in