• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गरियाबंद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू का भाजपाइयों ने किया जोशीला स्वागत, वरिष्ठजनों से मुलाकात कर रोहित ने मांगा आर्शीवाद

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया

गरियाबंद – भाजपा द्वारा 21 टिकटो की घोषणा के बाद समूचे प्रदेश में चुनावी माहौल दिखने लगा है। सभी 21 प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां शुरू दी। सब अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्त्ताओं और वरिष्ठजनों से मेल मिलाप तथा प्रचार प्रसार करने में जुट गए है। इसी क्रम में भाजपा से राजिम विधानसभा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को रोहित साहू भी गरियाबंद पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनसे समर्थन मांगा। इसके पहले गरियाबंद पहुंचते ही नगर के तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने उनका आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू भी उनके साथ मौजूद थे।

इसके बाद श्री साहू ने ग्राम की प्रमुख देवी माता शीतला के मंदिर में पूजा अर्चना की। फिर वरिष्ठजनों से मुलाकात करने आगे बढ़े। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ जन मुरलीधर सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल, भीखू मयाणी, घनश्याम सिन्हा, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, अनूप भोसले से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाशचंद रोहरा, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, केशव साहू, वंश गोपाल सिन्हा के निवास पहुंच उनका भी समर्थन मांगा। वही दूसरी ओर पार्टी के सभी वरिष्ठजनों, संगठन और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उनका साल श्रीफल भेट कर स्वागत किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा की भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए चुना है। इसके लिए वे उनके आभारी है। उन्होंने कहा कि राजिम सहित पूरे प्रदेश में लोग कांग्रेस से उफ्फ गए है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया है। राजिम में तो कांग्रेसी विधायक निष्क्रिय रहे है। इसलिए अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार राजिम विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहरायेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीनू सिन्हा, धनंजय नेताम, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, तारकेश्वरी साहू, राजू साहू, रेणुका साहू, प्रवीण यादव, प्रह्लाद ठाकुर, परमेश्वर सेन, संजू साहू, आनंद ठाकुर, राज डे, भीम साहू, नेहरू साहू, सरिता साहू, धनराज ठाकुर कृपया ये नाम जोड़ेंगे
प्रतीक तिवारी, विशाल साहू, लेखराज नाग, भागीरथी राजपूत, डिकेश सिन्हा, अविनाश दीवान, अज्जू डोंगरे, राघवेंद्र बम्बोडे, झनक सिन्हा, सोनू निषाद, सागर सिन्हा, दीपेश सोनी भी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts:

  • राजिम विधानसभा क्षेत्र घोषणा पत्र सुझाव कार्यक्रम सम्पन्न-भागीरथी मांझी
    राजिम विधानसभा क्षेत्र घोषणा पत्र सुझाव कार्यक्रम…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • Untitled-1
    जिला महामंत्री के पद ले गगन जयपुरिया ला हटाये के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस का महासम्मेलन आवास प्लाट डभरा नवीन जिला शक्ति
    14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in