• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

भाई के हत्या कर फरार रहने वाला आरोपी ल 05 माह बाद गिरफ्तार करे म थाना चाम्पा पुलिस ल मिलीस सफलता

नाम आरोपी- सुरेश बरेठ पिता खीखराम बरेठ उम्र 43 वर्ष साकिन सिवनी बरमचौक थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा

⏺️ आरोपी के कब्जे से एक डंडा को किया गया बरामद

⏺️आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया सुशीला बाई साकिन सिवनी रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका बड़ा लडका आरोपी सुरेश तथा छोटा लड़का संतोष घर में इसके साथ रहते है, संतोष शराब पीने का आदि है कि दिनांक 03-03-2024 को रात्रि करीब 08-00 बजे बड़ा लड़का सुरेश काम करके आकर घर में खाना खा रहा था, उसी समय छोटा लड़का संतोष घर आया जो सुरेश को खाना खाते देख कर उसके खाना के थाली को लात में मार दिया सुरेश का खाना वही फैल गया तथा सुरेश के कालर को पकड़कर झगड़ा करने लगा कि दोनो भाई सुरेश तथा संतोष आपस से मारपीट होने लगे जिसे देखकर प्रार्थीया आसपास में मदद के लिए चली गई रात को कोई मददगार नही मिला जब वह वापस आई तो देखी सुरेश के हाथ मे डंडा था। जिससे उसने अपने छोटे भाई संतोष को मारपीट कर उसके सिर एवं हाथ शरीर मे चोट पहुँचाया था। जिससे संतोष बेहोश हो गया था जिसे सुरेश ने उठा कर खाट में सुला दिया व रात में मनराखन के घर सोने चला गया सुबह घर आकर देखा तो रात में सुरेश के मारे गए डंडा के चोट से संतोष कि मृत्यु हो गई थी। जिसे देखकर आरोपी सुरेश घटना दिनांक से ही लगातार फरार हो गया था कि दूसरे रोज दिनांक 04-03-24 को शाम 5 बजे तक लड़का संतोष सोकर नहीं जगा तब जाकर देखी संतोष अपने कमरा में मृत हालत में पड़ा है। सूचना पर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जिसका शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें सिर व बांह मे गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख करने पर थाना चाम्पा पर अपराध क्रमांक 122/24 धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

⏩ प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर हो गया था फरार जिसकी पातासाजी श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में चांपा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिला कि आरोपी सुरेश बरेठ छिपकर रायपुर उरला मे रह रहा है की सूचना पर अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमनि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर टीम रायपुर रवाना किया गया जिसे काफी तलाश के बाद देर रात्रि मे आरोपी के मिलने पर पूछताछ मेमोरेण्डम मे जंगली लकडी डंडा से सिर मे मारकर हत्या करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जा से घटना मे उपयोग डंडा को बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी को दिनांक 22.07.2024 को गिरप्तार कर किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डाॅ. नरेश पटेल, सउनि दिलीप सिंह, अरूण सिह, मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र टडंन, प्रकाश राठौर, आर. नितीन द्विवेदी, डिकेश्वर साहु, शंकर राजपुत व अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ec4959d0-6a19-4d43-b452-e6de0f82e100
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म होय हत्या के मामला म 01…
  • Untitled-1 copy
    जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • WhatsApp Image 2025-08-12 at 19.36.08_f3071b4e
    छोटा हाथी वाहन अऊ लोहा के नांगर चोरी कारोइया आदतन…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • 5905dcd2-2f2a-4e8e-9026-7f47e249ec99-1
    ⏺️ CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in