• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म होय हत्या के मामला म 01 महिला सहित कुल 04 आरोपि चंद घंटा म गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस के कारवाही

⏺️आरोपियों द्वारा एक राय होकर जमीन विवाद एवं नॉमिनी बनने को लेकर प्राण घातक हमला कर घटना को दिया अंजाम।

⏺️आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कत्तानुमा हथियार, बांस का डंडा किया गया है बरामद।

⏺️ हत्या के प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक पर।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम

  1. विरेंद्र कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण हामु० भटगांव थाना भटगावं जिला सूरजपुर
  2. कांति उर्फ सुशीला कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण हामु० भटगांव थाना भटगावं जिला सूरजपुर
  3. रामशंकर तुरी निवासी सत्यानगर भैयाथान थाना भैयाथान जिला सूरजपुर
  4. राकेश कुमार कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण हामु० भटगांव थाना भटगावं जिला सूरजपुर

⏺️मृतक नरेश कुर्रे उम्र 30 साल निवासी बिलारी

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किशोर कुमार कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 02.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के 02 लडके है बड़ा लड़का वीरेंद्र कुर्रे छोटा लडका कृष्ण कुमार कुर्रे है बडा लडका वीरेंद्र कुर्र जो भटगांव कोरिया कालरी में काम करता है दोनो लड़कों की शादी हो चुकी है दोनो अलग- अलग रहते है। ग्राम बिलारी में प्रार्थी द्वारा खरीदे गये जमीन दोनो बेटे हिस्सेदार है विरेंद्र की पहली शादी ग्राम भिलौनी में हुआ है जिसके तरफ से एक लडका नरेश है जिसका मृत्यु, हत्या करने से हुआ है।

⏩ आरोपी विरेन्द्र कुर्रे द्वारा ग्राम पचरी पकरिया निवासी कांति उर्फ सुशीला लहरे से शादी किया जिसके तरफ से 02 लड़के राजेश व राकेश है नाती नरेश, राकेश व राजेश के बीच जमीन बटवारा का विवाद चलते आ रहा है, विरेन्द्र कुर्रे अपने दूसरी पत्नी बच्चों व राजेश के दोस्त के साथ दो दिन पहले ग्राम बिलारी आया था। दिनांक 02.06 2025 को सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था उसी समय आरोपी विरेन्द्र कुर्रे, राकेश कुर्रे, दूसरी पत्नी कांति उर्फ सुशीला तथा दोस्त रामशंकर एवं एक अन्य आये तथा जमीन का तुरंत हिस्सा बंटवारा करो पर्ची को फोडवाओ एवं SECL में विरेन्द्र कुर्रे के नाम में नरेश का नाम नॉमिनी में है कहकर आपस में वाद विवाद होने लगा, इसी बीच प्रार्थी किशोर कुमार कुर्रे को हाथ मुक्का से मारने लगे व बीच बचाव करने आया प्रार्थी का नाती नरेश कुर्रे को राजेश व राकेश दौड़ाकर अपने गाडी कार तरफ गये तथा कार में पहले से रखे कत्तानुमा हथियार को राकेश कुर्रे, कांति उर्फ सुशीला हाथ में बांस का डंण्डा लेकर दौडाते हुए आया प्रार्थी उसके नाती नरेश कुर्रे के ऊपर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर गंभीर गंभीर चोट पहुंचाया है। मारपीट को देखते हुए बीच बचाव करने नरेश का पत्नी रानी कुर्रे तथा प्रार्थी का छोटा लडका कृष्ण कुमार आया तो उन लोगों को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया। मृतक नरेश कुर्रे एवं कृष्ण कुमार को गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पामगढ़ भेजवाया था, जहाँ से उसे तुरंत सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर किये जाने से इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जिसका इलाज के दौरान नरेश कुर्रे का मृत्यु हो गई कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2025 धारा 191 (2), 191(3),109(1),103 (1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर, निरीक्षण कर घटना के संबंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को पकड़ा जिसकी घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार कत्ता व डण्डा को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 03.06.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन मार्बल, सउनि प्रमोद महार, प्रआर. विजय निराला तारिकेश पाण्डेय, जगदीश रतनाकर, आरक्षक राजेश कश्यप, बेदराम पटेल, विवेक सिंह, आनंदराम साडे, रामगोपाल भारती, शिव कश्यप, प्रवीण साहू, तेरस साहू, मणीशंकर कश्यप, महेंद्र राज, टुकेश्वर डनसेना राजेश कौशिक, द्वारीका साहू, प्रतीक सिंह एवं मआर सरोजनी कटकवार, पूजा भारती, सैनिक जय कठौतिया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • 779497e7-7dd1-4f69-b7e2-fa6e2d03f22c
    चांपा शहर म युवक के हत्या के मामला म 06 आरोपी सहित…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 5905dcd2-2f2a-4e8e-9026-7f47e249ec99-1
    ⏺️ CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in