• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • चोरी गई एक्साइड बैटरी बरामद, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा जिले की थाना चाम्पा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई लगभग 11,500 रुपये कीमत की एक्साइड एक्सप्रेस लाल रंग की बैटरी भी बरामद कर ली है।

विवरण प्रार्थी अक्षत तिवारी, निवासी बिर्रा रोड चाम्पा, ग्लोबल रोड कैरियर में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं तथा कार्यालय परिसर के पीछे ही निवास करते हैं। दिनांक 20 मई 2026 की सुबह लगभग 9 बजे जब वे प्रतिदिन की तरह कार्यालय पहुंचे, तब ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने खड़ी डाला बॉडी ट्रक क्रमांक CG 12 S 5566 से आवाज आने पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि ट्रक की सीट पलटी हुई थी और एक व्यक्ति ट्रक की बैटरी चोरी कर ले जा रहा था। आरोपी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 AU 8152 भी मौके पर खड़ी मिली। घटना की सूचना तत्काल थाना चाम्पा में दी गई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 249/26 धारा 303 (2) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

जांच के दौरान गवाहों एवं प्रार्थी के कथनों के आधार पर आरोपी की पहचान अजय अनंत (35 वर्ष) निवासी कोटाडबरी थाना चाम्पा के रूप में की गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने ट्रक से बैटरी चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर एवं थाना चाम्पा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-05-28 at 5.36.48 PM
    सड़क पर झपटमारी करने के मामले में 3 आरोपियों को चंद…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • Screenshot-2024-11-01-102117
    दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी…
  • Screenshot-2024-11-01-102117
    दिवाली के बाद महंगाई के झटका: 1 नवंबर 2024 ले एलपीजी…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in