• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सड़क पर झपटमारी करने के मामले में 3 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही,

  • आरोपियों ने ट्रैक्टर से रास्ता रोककर मारपीट की, और जेब से 2500 रुपये छीनकर भाग गए

थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी -चांपा मार्ग पर ट्रैक्टर से रास्ता रोककर युवक से मारपीट कर रुपये छीनने वाले 3 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चांपा पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए 500 रुपये बरामद किए हैं।

घटना का विवरण ग्राम सिवनी निवासी प्रार्थी संजय शर्मा ने 26 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 मई की रात करीब 8:45 बजे वे एक्टिवा से सिवनी से चांपा की ओर आ रहे थे। सिवनी-जगदल्ला मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने पूरा रोड कवर कर लिया। अंतिम समय में प्रार्थी ने गाड़ी खेत में उतारकर अपनी जान बचाई। जब वे सिंचाई विभाग ऑफिस चौक के पास पहुंचे तो खड़े ट्रैक्टर का फोटो -वीडियो बनाने लगे। इसी बात पर ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथियों सहित दो अन्य लड़कों ने गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से करीब 2500 रुपये छीन लिए और गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 264/26 धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर चालक और अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने लाया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। उन्होंने बताया कि छीने गए 2500 रुपये में से 1500 रुपये तेल डलवाने और 500 रुपये खाने-पीने में खर्च कर दिए। बाकी 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

  1. मुकेश कुमार देवांगन निवासी राजापारा चांपा,
  2. अमर सिंह सिदार निवासी जगदल्ला चांपा
  3. राहुल यादव निवासी जगदल्ला थाना चांपा

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रआर गणेश कौशिक, आदित्य प्रताप सिंह, कैलाश यादव और थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • aeb6edb3-9fd6-48bb-9e03-8fc132fe85e1
    ⏺️ मोबाईल झपटमारी कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा…
  • WhatsApp Image 2026-07-10 at 9.16.02 PM
    *झपटमारी कर पैसे छीनने वाले एक बालिक और दो विधि से…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in