• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी – पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में 2 शातिर ठग दबोचे

  • बलेनो कार से आए थे आरोपी – बलौदा बाजार से गिरफ्तार, 40 हजार नगद व कार जब्त
  • आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई – BNS की धारा 318(4) के तहत भेजे गए जेल

थाना पामगढ़ –क्षेत्र का मामला बेनटेक्स के नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में धरदबोचा। आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार CG 04 QY 6279 जब्त की गई है।

क्या है पूरा मामला

दिनांक 26.06.2026 को प्रार्थी हिमांशु सोनी निवासी वार्ड क्र. 05 चांपा, हाल मुकाम पामगढ़ ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी नगर पंचायत पामगढ़ में ‘केसर लाल एंड संस’ के नाम से ज्वेलरी दुकान चलाता है। शाम 4-5 बजे के बीच सफेद रंग की बलेनो कार CG 04 QY 6279 से दो व्यक्ति दुकान पर आए। उन्होंने 50 हजार रुपये की जरूरत बताकर सोने का मंगलसूत्र गिरवी रखने की बात कही।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

प्रार्थी के रसीद मांगने पर एक व्यक्ति ने खुद को ‘अमित तिवारी’ बताकर नकली बिल थमा दिया। मंगलसूत्र को असली सोना समझकर प्रार्थी ने 40,000 रुपये में गिरवी रख लिया। पैसे लेकर दोनों कार से फरार हो गए। उनके जाने के बाद जांच करने पर पता चला कि मंगलसूत्र सोने का नहीं, बल्कि बेनटेक्स का है। ठगी का एहसास होते ही प्रार्थी ने तत्काल थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

SP के निर्देशन में चंद घंटों में गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपियों को बलौदा बाजार से दबिश देकर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमन सोनी पिता श्री गणेश सोनी उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 09, बलौदा बाजार
  2. अमित सोनी पिता कृष्ण कुमार सोनी उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 21, वैष्णव कॉलोनी, बलौदा बाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदा बाजार

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किए जाने से दिनांक 27.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

सराहनीय भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सुरेश जाट, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक श्याम ओग्रे, बेदराम पटेल, सैनिक अनिल दिनकर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • e290eb9f-485e-47fe-a059-01f1ba64204e
    ठगी के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिला म एसबीआई के…
  • Gold-Chori
    रायपुर में ज्वेलरी कंपनी से 2.34 करोड़ का सोना लेकर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.49.02 PM
    “पैसा डबल” के लालच में 18 लाख रूपये की ठगी!
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 1.40.56 PM (1)
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में…
  • b899dc7e-d456-424c-bf32-3691ea2c141b
    फ्लोरा मैक्स कंपनी के 03 आरोपियों को पकड़ने में…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in