• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और परेड की ली सलामी

मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का किया गया वाचन

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया सक्ती जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

     सक्ती, 15 अगस्त 2024/ जिला मुख्यालय सक्ती में देश की आजादी की 77वी वर्षगाठ तथा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई l इसके साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया 

  कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
     स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्लाटून की टीम ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय ने किया। कुल शामिल प्लाटून में प्रथम पुरस्कार प्लाटून कमांडर पुरुष वर्ग, नेतृत्वकर्ता निरीक्षक श्री कृष्णचंद मोहले, द्वितीय पुरस्कार प्लाटून कमांडर महिला वर्ग नेतृत्वकर्ता प्रधान आरक्षक श्रीमती बिंदुमति राज और तृतीय पुरस्कार प्लाटून कमांडर नगरसेना नेतृत्वकर्ता उप निरीक्षक श्री भूपेन्द्र चंद्रा को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में परेड अनप्रोफेसनल वर्ग में प्रथम पुरुस्कार एनसीसी सीनियर वर्ग नेतृत्वकर्ता श्री योगेश वैष्णव, द्वितीय पुरुस्कार एनसीसी जूनियर बालक वर्ग नेतृत्वकर्ता श्री अभिषेक साहू तथा तृतीय पुरुस्कार एनसीसी जूनियर बालिका वर्ग नेतृत्वकर्ता सुश्री प्रभा साहू को प्राप्त हुआ

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशनपारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कसेरपारा, एम एल जैन स्कूल सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती, जे बी डी ए वी विद्यालय सक्ती, संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती सहित कुल 7 स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की धुन पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार जिंदल वर्ल्ड स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कसेरपारा, तृतीय पुरस्कार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्टेशनपारा तथा जे बी डी ए वी विद्यालय सक्ती को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, श्री कृष्णकांत चंद्रा, श्री रामनरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधी, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार श्री अभिजीत राजभानु, नायब तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू, नायब तहसीलदार श्री आशीष पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं जिले के नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-07-22 at 1.48.16 PM
    National Flag Adoption Day पर खास आलेख…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 02
    नवगठित सक्ती जिले में गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश
    कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों का…
  • 5a4a868b-e63f-46dc-a287-b308be635fe8
    नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in