• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

20 साल का सजायाप्ता, पैरोल से फरार आरोपी गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मालखरौदा के अपराध क्रमांक 296/2018 धारा 376 भादवि., 6 पोक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी ईश्वर भारद्वाज को माननीय विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट सक्ती के प्रकरण क्रमांक 11/2019 निर्णय दिनांक 08.04.2021 को पारित आदेश में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना 5000 से दण्डित किया गया था, जो केंद्रीय जेल बिलासपुर में सजा के दौरान दिनांक 08.11.2024 को 14 दिवस की अस्थायी मुक्ति (पैरोल) पर घर आया था, जिसे दिनांक 25.11.2025 को शाम 05:00 बजे तक केंद्रीय

जेल बिलासपुर वापस जाना था, जो उक्त तिथि को केंद्रीय जेल बिलासपुर उपस्थित नहीं होकर फरार हो गया था। फरार आरोपी के विरूद्ध में थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 07/2025 धारा 262 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध कायमी पश्चात श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा पैरोल से फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के संबंध में दिये गए निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि फरार आरोपी ईश्वर भारद्वाज पिता रेशम लाल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष सा. चंदेलीडीह बस स्टैण्ड सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ती छ.ग. का हैदराबाद में काम कर रहा था, जो आज ही आया हुआ है, रेल्वे फाटक जेठा के पास छुपा हुआ है कि सूचना पर थाना प्रभारी मालखरौदा द्वारा तत्काल थाना से टीम बनाकर सायबर सेल सक्ती की मदद से फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 18.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम, उनि. कमल मैरिषा, रक्षित केंद्र सक्ती, सउनि. दिलीप खलखो, प्र.आर. दामोदर जायसवाल, आर. सेतराम पटेल, आर. अजय सिंह खैरवार का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    जांजगीर डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: शराब दुकान में…
  • display_pdf-1201 copy
    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह पदाधिकारी सदस्य मन ल…
  • 9d3xhbvb-1140x570
    आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 11.51.14 AM
    उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम: अवैध ओनरेक्स कफ सिरप…
  • IMG_20260604_085209_1080_x_810_pixel-780x470
    सक्ती के तांदुलडीह दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला:…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in