• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRSJC ने वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस पर किया वृक्षारोपण.

वैश्विक अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने जागरूकता जरुरी…

अधिवक्ता चितरंजय

हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय अपराधिक न्याय को प्रोत्साहित करने एवं गंभीर वैश्विक अपराध और अपराधियों के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करने के लिए समर्पित है जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करते हैं।
वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस दुनिया में अत्याचारों से निपटने और शांति को बढ़ावा देने में न्याय, जवाबदेही और कानून के शासन के महत्व की याद दिलाता है।
अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस की शुरुआत 17 जुलाई, 1998 को हुई थी, जब रोम संविधान को आत्मसात कर नीदरलैंड (हेग) में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की स्थापना की गई जो नरसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध, युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चलाने में सक्षम है, खासकर जब राष्ट्रीय न्यायालय ऐसा करने में असमर्थ या अनिच्छुक हों।


यह दिवस दोषी व्यक्तियों को उनके अपराधों लिए जवाबदेह ठहराने के महत्व को रेखांकित करता है, खासकर जो नरसंहार, युद्ध अपराध, मानवता के विरुद्ध अपराध और अंतर्राष्ट्रीय कानून के गंभीर उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार हैं। यह दिन वैश्विक शांति और सुरक्षा में योगदान सुनिश्चित करने सहित अंतर्राष्ट्रीय न्याय तंत्र की भूमिका को लेकर जागरूक करने का संदेश देता है।
आज वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अपराध के लगातार बढ़ते घटनाओं के बीच लोगों को अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है ताकि अंतरराष्ट्रीय अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।


इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर वर्ल्ड डे फॉर इंटरनेशनल जस्टिस की शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts:

  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल
  • WhatsApp-Image-2023-11-26-at-18.29.42
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आऊ न्याय आयोग जिला पत्रकार संघ…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2026-06-26 at 4.32.00 PM
    इस्लामिक नववर्ष पर शहादत के सम्मान का पर्व मोहर्रम…
  • WhatsApp Image 2026-04-11 at 9.35.27 PM
    NHRSJC ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि…
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in