• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

NHRSJC ने योग दिवस पर सहज योग का किया अभ्यास…

तन_ मन और आत्मा के मिलन का माध्यम है योग…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

योग तन- मन और आत्मा के मिलन का माध्यम है, यह बात बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सहज ध्यान योग के अवसर पर उपस्थित लोगों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक एवं सशक्त माध्यम है

जिसके प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला सक्ती के द्वारा नगर पालिका उद्यान अखरा भाठा वा० न० 2 में आज “सहज योग_ आज का महायोग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षिका श्रीमती मंजू अग्रवाल ने लोगों को सहज ध्यान योग के माध्यम से कुण्डलिनी जागरण के द्वारा स्वस्थ रहने राज बताया तो वहीं योग कार्यक्रम के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आह्वान पर सभी ने उद्यान सौन्दर्यीकरण के कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान करते हुए गार्डन की सफाई कार्य को अंजाम दिया। तदपश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण करते हुए योग को निरंतर जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


इन पलों में कार्यक्रम के संचालन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के नारायण मौर्य कोंडके ने किया तथा NHRSJC शक्ति जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने आभार प्रदर्शन करते हुए बताया कि हमारा संगठन अनवरत समाज सेवा के कार्यों को अंजाम दे रहा है तथा इसी तारतम्य में आज सहज योग शिविर और श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें NHRSJC के महिला अध्यक्ष कांता यादव, पुष्पा यादव, फागु लाल, कमल चंद्रा, युवा देवांगन समाज के सोनू देवांगन, गौ सेवक पप्पू खर्रा- गौरव, छग़ क्रांति सेना के सुनील लोधी आदि लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-20 at 1.42.38 PM
    NHRSJC का योग दिवस पर सहज योग शिविर…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • e59b99d3-36ec-4889-bb7a-1b9c1bf4d02e (1)
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग ह मनाईस…
  • WhatsApp Image 2025-09-25 at 15.10.24_a362f90c
    सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में सपोस में…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
    नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in