• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

 

सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के निकट सक्ती में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

सक्ती 21 जून 2023/ नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में, प्रभारी कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे की उपस्थिति में सुबह 7 से 8 बजे तक सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के निकट सक्ती में आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्री गिरधर जायसवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, एसडीएम सक्ती श्री पंकज डाहिरे, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व गणमान्य नागरिक, आमजन और छोटे बच्चो ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने सभी को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश में ऋषि-मुनियों द्वारा योग ध्यान आदि किया जाता रहा है। योग से भारत देश की एक अलग पहचान है। प्रत्येक प्रकार के योग का अपना एक अलग महत्व होता है, हर योग से किसी न किसी प्रकार की बीमारियां दूर होती है। इसलिए स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग को निरंतर अपने जीवन शैली में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है। उन्होंने सभी से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। जिससे स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन का लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर और मन-मस्तिष्क स्वस्थ और सक्रिय रहता है और शरीर की बहुत सारी बीमारियां अपने आप दूर हो जाती हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक सभी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। योग हजारों साल पहले से भारत में प्रचलित रहा है। उन्होंने कहा कि योग हर वर्ग के और हर उम्र के व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है योग करने से तनाव सहित कई बीमारियां दूर होती है। किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए योग बहुत ही जरूरी है। इसलिए हम सभी को योग अपनाना चाहिए। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा बैठकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर, पीठ के बल लेटकर आदि विभिन्न तरीकों से योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी कराया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिविर और काढ़ा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री रामकुमार यादव ने आयुष विभाग के स्टाल पर आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी भी ली। योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जहां योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसनों और मुद्राओं के बारे में जानकारी देकर उसके सेहत से जुड़े फायदे बताये गए।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 08cf9e44-0618-451b-b755-4ebb7de90163
    प्रकाशरोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in