
- थाना पामगढ़ एवं बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में आरोपी साधराम रत्नाकर उम्र 51 साल निवासी मुडपार चु थाना पामगढ को 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा तथा थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में आरोपी विजय नारंगे उम्र 21 साल निवासी पहरिया थाना बलौदा को पकड़ा जिसके कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना पामगढ से निरीक्षक सावन सारथी, PSI सुरेश जाट, सउनि सरोज पाटले आरक्षक श्याम ओग्रे, भुवनेश्वर पटेल, मआर मोनिका, सैनिक अनिल दिनकर एवं थाना बलौदा से थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, PSI ओमकार वर्मा, सउनि रामदुलार साहू आरक्षक रज्जू रात्रे , संतोष रात्रे रोहित, साहू, संदीप सोनंत महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।











