• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ईद मिलन समारोह में विधायक ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मान

ईद मिलन समारोह में विधायक ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मान

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

महिलाओं ने सर में बांधे पगड़ी और मोमेंटो व गुलदस्ता देकर किया सम्मान, ईद मिलन समारोह में क्षेत्र के अनेक जगहों से आए थे, समाज प्रमुख

जैजैपुर। क्षेत्रीय विधायक केशव प्रसाद चंद्रा के द्वारा जैजैपुर के आमापाली मोहल्ला में ईद मिलन समारोह व आम लंगर का आयोजन किया गया था। जिसमे क्षेत्र के अनेक ग्रामों से आए हुए मुस्लिम समाज के प्रमुख ( सदर) को पुष्प माला से स्वागत किया तो क्षेत्र से समाज के आए हुऐ महिलाओं को गुलाब का फूल देकर सम्मान किया। जिससे समाज में चर्चा होने के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक द्वारा किए गए सरहनीय कार्य से क्षेत्र के लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदित हो कि नगर पंचायत जैजैपुर में क्षेत्रीय विधायक केशव प्रसाद चंद्रा द्वारा ईद मिलन समारोह व आम लंगर का आयोजन किया गया था। जिसमे विधायक केशव प्रसाद चंद्रा द्वारा क्षेत्र से आए हुए समाज प्रमुखों का फूल माला पहना कर सम्मान किया गया जिसमे,जैजैपुर जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जैद ,जैजैपुर के सदर शहजाद खान, सदर अमजद खान सेंदुरास, सदर सुभान खान घोघरी, सदर असर मोहम्मद सेमरिया,सदर जफरुद्दीन खान किकिरदा, सदर हुसैन खान काशीगढ़, एवम अहमद खान परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जैजैपुर का सम्मान केशव प्रसाद चंद्रा द्वारा माला पहनाकर किया गया। वही विधायक चंद्रा द्वारा नगर पंचायत जैजैपुर और क्षेत्र से आए हुए मुस्लिम महिलाओं का भी विधायक द्वारा लाल गुलाब का फूल देकर सम्मान किया। उसके बाद विधायक केशव प्रसाद चंद्रा ने अपने उद्बोधन शुरू किया उद्बोधन से पहले विधायक ने समाज प्रमुख और बाहर से आए हुए सभी लोगो का अभिवादन अस्सलामो अलैकुम से शुरू किया। और मुस्लिम समाज के लोगो से मिलने और सम्मान करने की मंशा रखने की बात कहा गया। जो ईद के पवित्र महीने में ईद मिलन समारोह के अवसर पर आप सभी मुस्लिम भाईयों एवं मुस्लिम बहनों का सम्मान करने के बाद अपने आप को गौरव महसूस करने की बातें कहा गया । वहीं कार्यक्रम के दौरान बारिश होने के कारण अपने उद्बोधन के अंतिम दौर में सभी मुसलमानों का अभिवादन के। साथ अस्सलामो अलैकुम के साथ अपने भाषण समाप्त किया। वही ईद मिलन समारोह व आम लंगर के कार्यक्रम में दाऊ राम रत्नाकर पूर्व विधायक पामगढ़ एवं प्रदेश प्रभारी बसपा, इंजीनियर रामेश्वर खरे पूर्व विधायक मस्तूरी, रमेश चंद्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर प्रसाद चंद्रा सामाजिक कार्यकर्ता,सद्दाम हुसैन खान कोषाध्यक्ष बसपा, मनहरण मनहर, अरुण महिलंगे विधान सभा अध्यक्ष बसपा, सहित बसपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। वही कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र चंद्रा द्वारा किया गया।

अजमेर जायरीनों ने विधायक का किया सम्मान

नगर पंचायत जैजैपुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को क्षेत्रीय विधायक केशव प्रसाद चंद्रा द्वारा अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह की जियारत करवाया था। तब से क्षेत्र के अनेक महिलाए गरीब वर्ग से था।जो कभी नहीं सोचे थे, कि वह अजमेर शरीफ जाकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत कर सके लेकिन गरीबों के लिए कोई फरिश्ता से कम नहीं था। क्षेत्रीय विधायक व किसान नेता होने के कारण गरीबों का दुःख दर्द को समझा और क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को अजमेर शरीफ ले जाकर ख्वाजा साहब का दर्शन करवाया। जिसे लेकर मुस्लिम जमात जैजैपुर सहित क्षेत्र के महिलाओं ने ईद मिलन समारोह व आम लंगर के अवसर पर विधायक चंद्रा के सम्मान में सर में पगड़ी बांधे और मोमेंटो व गुलदस्ता देकर स्प्रेम भेट किए। इस अवसर पर मुस्लिम जमात के कई लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे थे। जिसमे बहार खान,जाकिर खान,नेक मोहम्मद,नूर अली, करामत खान,सबदर खान,जहूर खान, सहादत खान,बिलाल रजा खान, समसेर खान, सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहें।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2023-10-11-at-13.06.31
    ग्राम पंचायत आमापाली मे बिजली, सड़क, पानी एवं शिक्षक…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • डिजिटल पंचायत  बेलादुला के शादी समारोह मे शामिल होकर नए जोड़े को आशिर्वाद एवं शुभकामनाएं जनप्रतिनिधि
    डिजिटल पंचायत  बेलादुला के शादी समारोह मे शामिल होकर…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in