• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बजट म आमजनता, मजदूर, किसान, बेरोजगार, आऊ छत्तीसगढ़ के उपेक्षा – दीपक दुबे

जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

बेलादुला/राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मजदूर, किसान, बेरोजगार सहित आम जनता के लिए ये घोर निराशाजनक बजट है।
केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट को निराशाजनक एवं जनता के साथ धोखा कहा है। यह बजट गरीब को और अधिक गरीब बनाने वाला तथा अमीरों के लिए सरकारी खजाने को खोल देने वाला बजट है किसान, बेरोजगार, नौजवान, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग तथा सरकारी कर्मचारियों को प्रस्तुत बजट निराश और हताश करने वाला है बजट में दिखायी गयी अनुमानित वृद्धि दर में दो प्रतिशत तक की गिरावट आयेगी, क्योंकि लक्ष्य निर्धारित करने के आंकड़े कुछ और हैं और बताये गये आंकड़े हवाहवाई हैं।


यह बजट कुछ चंद पूंजीपतियों की तिजोरी को भरने वाला ही है। नेताद्वय ने आय कर को लेकर कहा कि उम्मीद जतायी गयी थी कि पन्द्रह लाख रूपये तक कोई आय कर नहीं लगेगा परन्तु इस बजट में मात्र बारह लाख रूपये तक की ही छूट दी गयी है मोदी सरकार एक हाथ से कर्मचारियों को दे रही है तो दूसरे हाथ से जीएसटी के माध्यम से लुट रहा है बजट से यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी जी का पांच ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य पहुंच से बाहर हो गया है जीएसटी जो आम आदमी को एक नहीं कई बार चुकानी पड़ रही है, उससे बचाने का बजट में कोई प्रावधान नहीं है केन्द्रीय बजट किसानों, बेरोजगारों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को निराश करने वाला बजट है छत्तीसगढ़ के बस्तर सरगुजा में रेल सुविधा को ध्यान नहीं रखा गया देश को चलाने वाला छत्तीसगढ़ की उपेक्षा हुआ उन्होंने कहा कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय, 55 प्रतिशत किसान कर्ज के बोझ तले हैं और 2014 से अब तक एक लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।


केंद्र सरकार पिछले लोक लुभावन बजट में हुई घोषणाओं को ही लागू नहीं कर पाई और फिर से नई घोषणाएं करके तारीफ लेने की कवायद में लगी है। युवा, बेरोज़गार, किसान, मजदूरों के हित और बिहार की मूलभूत मांगों को दरकिनार करने वाला यह बजट रहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जब बजट की शरुआत कृषि से तो की हैं लेकिन किसानों की मांगों और कृषि पर संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर पूरी तरह से वो चुप हैं। एमएसपी को कानूनी गारंटी के रूप में लागू करने और कृषि ऋण माफी पर कोई पहल नहीं की। वहीं पीएम किसान भुगतान का मुद्रास्फीति सूचकांकीकरण और पीएम फसल बीमा योजना में सुधार की भी कोई कवायद नहीं की है। 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय, 55% किसान कर्ज के बोझ तले हैं और 2014 से अब तक 1 लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अब फिर से किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो रही है कामकाजी लोग चाहते थे कि कर मुक्त आय की सीमा बढ़ाई जाए. इससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी.गरीबों के साथ-साथ कामकाजी वर्ग भी महंगाई से बहुत परेशान है. खाद्य और जरूरी चीजों की आसमान छूती कीमतें कामकाजी परिवारों का बजट बिगाड़ रही हैं. ऐसे में कामकाजी लोगों की उम्मीद था कि बजट में ऐसे उपाय शामिल होंगे जो महंगाई को काबू में लाने में मदद करेंगे !

Related Posts:

  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • b8e83c7c-7b53-4a18-942a-56bf9750c125
    स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने…
  • WhatsApp-Image-2023-09-03-at-3.50.15-PM-1
    जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस से राजेश को मिला मौका…
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तैयारी का लिया जायजा
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने भरोसे का सम्मेलन…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in