• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन

  • कलेक्टर/एस.पी. ने दिखाई हरी झंडी, अब आपातकालीन स्थिति में आमजन को मिलेगी और त्वरित पुलिस सहायता

छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को कानून – व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु 10 नए डायल 112 वाहन तथा 01 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किए गए हैं।

Nest ganretion ERSS डायल 112 नवीन वाहनों को आज दिनांक 20 मई 2026 को शाम कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, SP श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं GVK चालकों की उपस्थिति में नए वाहनों का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून -व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा पीड़ित एवं आहत पक्ष तक शीघ्र पुलिस सहायता पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।

डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग के लिए प्राप्त आधुनिक वाहनों के माध्यम से अब जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी एवं तेज होगी। इससे आम नागरिकों को आपात स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी तथा हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

इस अवसर पर माननीय शेषराज हरवंश पामगढ़ विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति श्री राजकुमार साहू, ASP श्री उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, CSP योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.39.40 PM (1)
    जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • WhatsApp Image 2026-06-05 at 7.49.44 PM
    ग्राम करही में खुला पुलिस सहायता केंद्र, SP श्री…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in