• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

राष्ट्रीय मानव अधिकार आऊ न्याय आयोग जिला पत्रकार संघ सक्ती मा मनाइन राष्ट्रीय संविधान दिवस

संविधान दिवस का मकसद संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना है… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

सक्ती, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने बताया कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य मकसद भारतीय संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। ताकि सभी सम्मान के साथ राष्ट्रीय ग्रंथ को आत्मसात करते हुए, उसका पालन सुनिश्चित करें।


संविधान दिवस का आयोजन राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग एवं जिला पत्रकार संघ सक्ती के सायुज्य में गरिमामय वातावरण में जिला मीडिया कार्यलय में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेंद्र बरेठ ने संगठन के सभी सदस्यों को संविधान दिवस की बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त डा विजय कुमार लहरे को जिला पत्रकार संघ सक्ती एवं आयोग के सभी लोगों के द्वारा बुके भेंटकर बधाई दी तथा डा लहरे ने दायित्व का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।

इस गरिमामय आयोजन में जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, व्योम लहरे, उदय मधुकर, राम अवतार साहू, रामकुमार मनहर, महेंद्र खांडे, मोहन चंद्रा, देवेंद्र, अर्जुन राठौर, पालुराम चंद्रा, अनीता पटेल, बसंत बरेठ आदि की गरिमा में उपस्थिति रही। इन पलों में मुख्य अतिथि चितरंजय पटेल ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के उद्देशिका का पठन कराते हुए सबसे संविधान के भलीभांति पालन करने का आग्रह किया।

Related Posts:

  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…
  • WhatsApp-Image-2023-11-25-at-21.21.46
    राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मनाएगा…
  • WhatsApp Image 2026-07-11 at 5.35.09 PM
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए जागरूक नागरिकों…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.22.49 PM
    ABAP ने न्यायालय परिसर में मनाया समरसता दिवस…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in