• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

इस्लामिक नववर्ष पर शहादत के सम्मान का पर्व मोहर्रम मनाया गया…

अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है मोहर्रम…

अधिवक्ता चितरंजय

इस्लामिक नव वर्ष 1448 हिजरी की शुरुआत का प्रतीक मुहर्रम 16 जून 2026 से शुरू होकर आज 26जून को सबसे महत्वपूर्ण दिन आशूरा है तथा 10वां रोहा मोहर्रम आज नगर में मनाया गया और 9 वें और 10वें तारीख (25-26 जून) को रोजा (उपवास) रखा गया जबकि शिया प्रथा के अनुसार यह दिन शोक दिवस का प्रतीक है, जिसमें कर्बला के जंग में पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन इब्न अली की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया जाता है।


इस अवसर पर इस्लामिक नववर्ष की बधाई और शहादत दिवस पर इंसानियत के लिए शहीद हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस्लामिक पर्व मोहर्रम की कहानी कर्बला की उस ऐतिहासिक जंग की दास्तान है, जो करीब 1400 साल पहले लड़ी गई थी। यह बुराई के खिलाफ सच्चाई और इंसानियत की रक्षा के लिए पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे, हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के उस सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाती है

जिसमें इराक में अत्याचारी शासक यज़ीद अपनी सत्ता को मज़बूत करने के लिए इस्लाम के बुनियादी उसूलों को बदलना चाहता था, तब पैगंबर मोहम्मद के नवासे, हज़रत इमाम हुसैन ने यज़ीद की इस ज़ालिम हुकूमत और उसकी क्रूर नीतियों का समर्थन करने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुकेंगे, जिसके बाद इमाम हुसैन अपने परिवार और 72 समर्थकों के साथ मदीना से निकलकर इराक के कर्बला पहुंचे

जहां यज़ीद की विशाल सेना ने उन्हें घेर लिया तथा युद्ध के दौरान यज़ीद की सेना ने इमाम हुसैन के काफिले के लिए फुरात नदी का पानी तक बंद कर दिया और तपते रेगिस्तान में उनके छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं को भयंकर भूख-प्यास का सामना करना पड़ा और मुहर्रम की 10 वें तारीख ‘यौमे- आशूरा’ के दिन इमाम हुसैन और उनके सभी साथियों ने भूखे-प्यासे रहकर भी इस्लाम और मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी जिसके याद में इस्लाम के लिए उनके शहादत को सम्मान देने हेतु इस्लामिक पर्व मोहर्रम पर शिया समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत दिवस पर काले कपड़े पहनकर और जुलूस(ताज़िया) निकालकर मातम मनाते हैं तो वहीं सुन्नी समुदाय के लोग मोहर्रम पर रोजा (उपवास) रखते हैं और इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर उनको श्रद्धांजलि देते हैं।


आज जामा मस्जिद सक्ती- में सुबह मुस्लिम सामाज के लोगों के द्वारा आशुरा की नमाज अदा की गई और नमाज़ के बाद सबने पुरी दुनिया के लिए अमन व चैन की दुआएं की गई।

Related Posts:

  • ईद मिलन समारोह में विधायक ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मान
    ईद मिलन समारोह में विधायक ने गुलाब का फूल देकर किया सम्मान
  • *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
    *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस का महासम्मेलन आवास प्लाट डभरा नवीन जिला शक्ति
    14 जून 2023 को संपन्न हुआ राज्य स्तरीय रामचरितमानस…
  • बैंक म पैसा जमा करे  के नाम म  अलग अलग लोगन  ले  लाखों रुपया लेके ठगी कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस के  कारवाही
    बैंक म पैसा जमा करे के नाम म अलग अलग लोगन ले लाखों…
  • 5539887-untitled-35-copy
    जेल में अधिकारी को मिली खास सुविधा, गर्लफ्रेंड से…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in