• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

विकासखण्ड स्तरीय अंगना म शिक्षा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सक्ती, 12जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशानिर्देश पर अंगना में शिक्षा प्रशिक्षण स्थानीय बी आर सी भवन सक्ती में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की छाया चित्र की पूजन वंदन एवं राजकीय गीत के साथ हुआ। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल खरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री के पी राठौर एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक श्री राधेश्याम शर्मा ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण बी आर सी श्रीमती नीरा साहू, श्रीमती प्रिया दुबे द्वारा दिया गया। आज के प्रशिक्षण में अंगना म शिक्षा 3.0 अन्तर्गत माह जनवरी,फरवरी एवं मार्च के भाषायी एवं गणितीय गतिविधि, पढ़ाई तिहार, अंगना म शिक्षा मेला सपोर्ट कार्ड,वर्णमाला, अक्षर, गिनती, सरल शब्द पढ़ना इत्यादि के विषय मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार से बताया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंगना म शिक्षा में विषयक मार्गदर्शन प्रदान किया गया| प्रशिक्षण में विकासखण्ड के 29 संकुलों से संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं अंगना म शिक्षा प्रभारी शिक्षिकाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किये

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 12ea4bbe-6228-43b9-8368-cbc6e7171910
    श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in