• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

: टीकाराम सारथी “हसमुख” को मिली दोहरी जिम्मेदारी, बने SSIF जिला संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे गए


श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन – SSIF ने सक्ती जिले में संगठन को मजबूती देते हुए दो बड़े निर्णय लिए हैं। संस्था ने एक ओर जहाँ डॉ टीकाराम सारथी “हसमुख” को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं दूसरी ओर उनके सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया है।


संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत द्वारा 14 अप्रैल 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक SSIF/26/230 के तहत डॉ टीकाराम सारथी “हसमुख”, सक्ती, छत्तीसगढ़ को SSIF सक्ती जिला संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। SSIF ने उन्हें प्रगतिशील, प्रतिभावान और ऊर्जावान व्यक्तित्व बताया है।


इससे पूर्व 77वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के शुभ अवसर पर डॉ सारथी को मानव सेवा, जीव सेवा एवं राष्ट्र सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए SSIF गणतंत्र शौर्य राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान – 2026से भी सम्मानित किया गया था। डॉ सारथी पेशे से व्याख्याता (संस्कृत) हैं और समाज सेवी के रूप में सक्रिय हैं।


नीति आयोग में पंजीकृत श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था का ध्येय धर्म, जाति और समाज के भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा करना है।
नव नियुक्त जिला संयुक्त सचिव श्री सारथी अब जिले में “SSIF Pathshala” सहित संगठन की सभी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। SSIF ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Posts:

  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • 3a4f09bd-bb95-45fb-8e58-c244e20b694b
    टीकाराम सारथी ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2025-03-29 at 9.41.18 AM
    शिक्षक चुड़ामणि सोनवानी ल मिलिस मुख्यमंत्री गौरव…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…
  • WhatsApp Image 2025-10-14 at 16.17.26_b1a77bba
    योगेश अग्रवाल (बाबू भाई) बने सांसद प्रतिनिधि,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in