• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

टीकाराम सारथी ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित

डभरा (सक्ति)– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरतेली डभरा के वरिष्ठ व्याख्याता टीकाराम सारथी को उनके समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोककला और उनके प्रेरक व्यक्तित्व के लिए राज्यस्तरीय ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल छत्तीसगढ़ का पहरेदार द्वारा 15 नवम्बर को माता राजमोहिनी देवी भवन अम्बिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वितेन्द्र मिश्रा महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी, विशिष्ट अतिथि जे. पी.श्रीवास्तव अध्यक्ष, ट्रेड यूनियन सरगुजा, रुपेश दुबे विधायक प्रतिनिधि अंबिकापुर, रंजीत सारथी, अध्यक्ष संस्कार भारती सरगुजा, राजेन्द्र जैन प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ का पहरेदार समाचार पत्र के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सम्मान पत्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि टीकाराम सारथी द्वारा विगत 30 वर्षों से शालेय शिक्षा में नवाचार के साथ सामाजिक गतिविधियों व सामाजिक उत्थान में उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है। राज्यपाल पुरस्कार सहित अनेकों राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। इनके द्वारा स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, नशामुक्त ग्राम अभियान, स्वरोजगार के अंतर्गत स्वावलंबी योजना का प्रचार-प्रसार, कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, कैशलेश ट्रांसेक्शन, प्लास्टिक मुक्त युवा अभियान, लोक कला एवं संस्कृति संरक्षण, स्थानीय वाद्य यंत्र प्रशिक्षण, पौधरोपण, रक्तदान अभियान, स्मार्ट गांव इत्यादि अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है।
कार्यक्रम के शुरुआत में मदारी आर्ट के द्वारा निर्मित निर्देशक गोविन्द मिश्रा की फिल्म प्रदर्शित किया गया जो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की विचारों पर आधारित थी। इस फिल्म के सभी कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टीकाराम सारथी के इस उप्लब्धि पर संस्था के शिक्षकों, स्टॉफ, इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Posts:

  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2023-11-04-at-22.22.24
    शिकसा अकादमी के माध्यम से शिक्षक अपनी प्रतिभा निखार…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 09.57.44_e956da43
    छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान- 2025‌ ले सम्मानित होइन…
  • ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी
    ये हो सकते हैं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के…
  • WhatsApp Image 2023-10-08 at 15.49.58
    शिक्षा कला व संस्कृति का कर रहा संर्वधन: टीकाराम सारथी

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in