• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

तलाब मे मऊहा दारू एसडीओपी शक्ति मनीष कुंवर द्वारा पुलिस टीम सहित ग्राम चारपारा, थाना मालखरौदा म अवैध महुआ दारू के सूचना म तलाब म पकड़िस मऊहा दारू

➡️तालाब में महुआ शराब बनाने हेतु डुबाए गए भारी मात्रा में महुआ पाश (लहान) को किया गया नष्ट

सक्ती – थाना मालखरौदा अंतर्गत स्थित ग्राम चारपारा में अवैध रूप से शराब बनाने की सूचना पुलिस अधीक्षक सक्ती को लगातार मिल रही थी,

पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही उपरांत भी अवैध शराबियों के द्वारा शराब बनाना एवं बेचना बंद नहीं किया गया है, चोरी छुपे अवैध रूप से शराब बना एवं बेच रहे है । उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शक्ति, सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर को ग्राम चारपारा, पुलिस टीम लेकर अवैध रूप से शराब बनाने एवम बिक्री वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था,

इसी तारतम्य में दिनांक 28.05.24 को एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर के द्वारा थाना प्रभारी डभरा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास सिन्हा, चौकी प्रभारी अड़भार कमल मेरिशा तथा थाना मालखरौदा के पुलिस टीम तैयार कर ग्राम चारपारा में रेड की कार्यवाही किया गया, हालांकि इस दौरान संदिग्धों के घर में शराब तो नहीं मिला लेकिन महुआ शराब बनाने के लिए गांव के तालाब में डुबाए गए महुआ (लहान) भारी मात्रा में करीब चार क्विंटल, तालाब से निकाल कर नष्ट किया गया । इस दौरान आरक्षक सहदेव यादव और नन्ही यादव के द्वारा तालाब के पानी में उतरकर तालाब के अंदर से महुआ पाश (लहान) को निकाला गया तथा पुलिस टीम के द्वारा उसे नष्ट किया गया । उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राधे श्याम राठौर, प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल,अयूब खान,पुष्पेंद्र कंवर, आरक्षक सहदेव यादव, नन्ही यादव, शरद सिदार,अजय खैरवार, पवन शुक्ला , सूरज सिदार, धनेश्वर दिवाकर महिला आरक्षक दुलेश्वरी कंवर, सरिता भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Posts:

  • dee8b37b-c921-4987-b47c-00dfc9b192cb
    अवेध रूप ले दारू बानोइया एक महिला अऊ पुरुष 37 लीटर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ba302e7a-9652-4d51-9b15-41f3ac6a4d2b
    ग्राम चारपारा म भारी मात्रा म महुआ पास लहान ल नष्ट करे जाथे
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in