• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवेध रूप ले दारू बानोइया एक महिला अऊ पुरुष 37 लीटर कच्चा दारू मलखरोदा पुलिश करीश गिरिफ़तार

अवैध रूप से शराब बनाने एवम कब्जे में रखने वाले एक 01 महिला एवम 01पुरुष आरोपी को 37 लीटर कच्ची महुआ के साथ थाना मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️भारी मात्रा में नष्ट किया गया महुआ पाश (लहान)

➡️ नाम पता आरोपीगण –

  1. ➡️ सीमा कुर्रे पति स्वर्गीय कार्तिक राम कुर्रे उम्र 26 साल, पता छोटे सीपत, थाना मालखरौदा जिला सक्ती
  2. ➡️बलिराम निराला पिता पति राम निराला उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम नवापारा थाना मालखरौदा जिला सक्ती
    —-0000—–
    मालखरौदा – जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश में जिले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसके बावजूद कुछ लोग चोरी चुपके अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण कर बेच रहे हैं ।
  1. आज दिनांक 30.05.24 को थाना प्रभारी मालखरौदा को मुखबिर से सूचना मिला कि, ग्राम छोटे सीपत में सीमा कुर्रे तथा ग्राम नवापारा में बलिराम निराला अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर भारी मात्रा में रखे हुए हैं, सूचना पर थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम बनाकर दोनों जगह रेड की कारवाई किया गया जहां पर सीमा कुर्रे के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत रूप से जप्त किया गया साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए रखे गए महुआ पाश (लहान) को पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया इसी प्रकार आरोपी बलि राम निराला के बाड़ी में आरोपी कब्जे से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला तथा महुआ पाश लहान भी मिला शराब को विधिवत जप्त किया गया तथा महुआ पाश (लहान) को नष्ट किया गया दोनों आरोपीगण से कुल 37 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर उनके विरुद्ध थाना मालखरौदा में धारा 34 (दो) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर, सहायक उप निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, राधे राठौर, प्रधान आरक्षक अयूब खान, योगेश्वर लहरे, आरक्षक नन्ही राम यादव, अजय खैरवार, महिला आरक्षक गीतांजलि चंद्रा का महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

Related Posts:

  • 0da2c447-111f-42cf-9a5b-fbfb0459ecb2
    तलाब मे मऊहा दारू एसडीओपी शक्ति मनीष कुंवर द्वारा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-09-08 at 3.14.22 PM
    एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के…
  • fb5114cb-b5c7-4e49-9f92-a22122da09ba
    अवैध दारू बिक्री करोइया के विरुद्ध ताबड़तोड़ कारवाही…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • ba302e7a-9652-4d51-9b15-41f3ac6a4d2b
    ग्राम चारपारा म भारी मात्रा म महुआ पास लहान ल नष्ट करे जाथे

Primary Sidebar

Latest News

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in