• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

“सॉरी मम्मी-पापा… दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं है” — पेपर लीक के तनाव में छात्रा ने दी जान

मध्यप्रदेश। StudentSuicide: मऊगंज जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। डॉक्टर बनने का सपना देख रही NEET अभ्यर्थी आकांक्षा चतुर्वेदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि NEET परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में थी। आकांक्षा को उम्मीद थी कि इस बार उसके करीब 650 अंक आएंगे और मेडिकल कॉलेज में चयन हो जाएगा, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने उसे अंदर से तोड़ दिया। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। छात्रा ने लिखा — “सॉरी मम्मी-पापा… आपको भरोसा था कि आपकी बेटी डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब मुझमें दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं है। मैंने आप दोनों को बर्बाद कर दिया।”

मऊगंज के मगनिया गांव की रहने वाली आकांक्षा साधारण किसान परिवार से थी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसके बावजूद माता-पिता ने बेटी का सपना पूरा करने के लिए हर संभव संघर्ष किया। पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी खेती करते थे, लेकिन बेटी की पढ़ाई के लिए नागपुर में कुक की नौकरी करने लगे। इतना ही नहीं, किसान क्रेडिट कार्ड से 3 लाख रुपये का लोन लेकर आकांक्षा को नागपुर के निजी कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी कराई जा रही थी। पूरा परिवार इस उम्मीद में था कि इस बार बेटी डॉक्टर बनकर घर की किस्मत बदल देगी। लेकिन पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने की घटना ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

परिजनों के मुताबिक, परीक्षा रद्द होने के बाद आकांक्षा लगातार तनाव में रहने लगी थी। वह बार-बार कहती थी कि अब दोबारा इतनी बड़ी तैयारी करने और मानसिक दबाव झेलने की ताकत नहीं बची है। परिवार उसे संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन अंदर ही अंदर वह टूट चुकी थी। आखिरकार उसने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

दरअसल, NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 3 मई को आयोजित परीक्षा के बाद पेपर लीक की आशंका सामने आई थी। NTA ने 7 मई को अनियमितताओं की पुष्टि के बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद 21 मई को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। पूरे मामले की जांच CBI कर रही है और अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव और कंप्यूटर आधारित परीक्षा लागू करने की मांग उठ रही है।

आकांक्षा की मौत ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव, पेपर लीक और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बेटी का डॉक्टर बनने का सपना अब अधूरा रह गया, लेकिन उसके पीछे छूटा दर्द पूरे सिस्टम को आईना दिखा रहा है।

Related Posts:

  • Kanpur-24-Years-Old-Lawyer-
    'मेरी लाश पापा को छूने भी मत देना...' 24 साल के युवा…
  • Untitled-1 copy
    रायपुर में सराफा कारोबारी ने लगाई फांसी, पंखे से…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • Untitled-1 copy
    Bihar: मायके से लौटते ही टूटा कहर; लव मैरिज का…
  • Untitled-1 copy
    अफेयर के विवाद में उजड़ा पूरा परिवार’ मां ने बच्चों…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in