• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रायपुर में सराफा कारोबारी ने लगाई फांसी, पंखे से लटकती हुई मिली लाश, सदमे में परिवार, जाँच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को पारिवारिक सदमे और लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि पिछले साल उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उनके 12 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में था।

जानकारी के अनुसार, प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है। करीब 18 साल पहले उनका विवाह तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुआ था। दंपति के दो बेटे थे। पिछले साल छोटे बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। उस समय शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई सवाल भी उठे थे।

बेटे की मौत के कुछ दिन बाद ही पत्नी सोना सोनी का शव घर के ऊपरी हिस्से में बने स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। उस दौरान मृतका के मायके पक्ष ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में रहने के आरोप लगाए थे। यहां तक कि तंत्र-मंत्र से जुड़ी आशंकाएं भी जताई गई थीं। हालांकि पुलिस जांच आत्महत्या की दिशा में आगे बढ़ी थी।

मामले में पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें सोना सोनी ने लिखा था, “मैं छोटू के पास जा रही हूं…”। साथ ही बड़े बेटे के लिए लिखा था कि वह अपने मामा के पास रहे। पुलिस ने उस समय सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच कराने की बात कही थी।

अब सराफा कारोबारी ने की आत्महत्या

घटना के एक साल बाद अब प्रवाल सोनी की आत्महत्या ने परिवार के पुराने जख्म फिर ताजा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी और बेटे को खोने के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गहरे दुख और अकेलेपन के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    Bihar: मायके से लौटते ही टूटा कहर; लव मैरिज का…
  • Untitled-1 copy
    दहेज की बलि चढ़ी पूजा; ससुराल में कुदाल से काटकर…
  • WhatsApp-Image-2026-06-04-at-08.12.01-860x484
    “सॉरी मम्मी-पापा… दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in