• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

‘मेरी लाश पापा को छूने भी मत देना…’ 24 साल के युवा वकील ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, 2 पेज का सुसाइड नोट पढ़कर सिहर उठेंगे

Kanpur Lawyer Suicide: एक बाप के खराब बर्ताव ने बेटे के जहन को इस कदर पीड़ा से भर दिया की मौत को चुनने के सिवाय उसे और कोई रास्ता ही नहीं दिखा। यह खबर वास्तव में रोंगटे खड़े करने वाली है। दरअसल मामला यूपी के कानपुर का है। जहां पिता के हर दम अपमानजनक और अपशब्दपूर्ण रवैये से क्षुब्ध और परेशान होकर 24 साल के युवा वकील ने कानपुर कोर्ट की 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। उसके जहन में शर्मिंदगी इस कदर बैठ गई की उसने ज़िंदगी को खत्म कर मौत को गले लगा डाला। वकील की पहचान प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। प्रियांशु ने मरने से पहले 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।

सुसाइड नोट में जो लिखा गया है उसे पढ़कर आप भी सिहर उठेंगे। प्रियांशु ने सोशल मीडिया स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाया और इसके बाद अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट पढ़कर यह समझ आता है की प्रियांशु की उम्र भले 24 साल थी, लेकिन उसका दुख पहाड़ सा था। वह हर दम बेचैनी और बेज्जत में घुटा जा रहा था। सुसाइड नोट में प्रियांशु ने बचपन से लेकर अपनी पूरी ज़िंदगी की दर्द भरी कहानी बयां की है। उसने लिखा है, ”अब तक जो चीजें मेरे साथ घटित हुईं, मुझे नहीं लगता कि इस तरह से बेगैरत की जिंदगी जीने लायक है।”

प्रियांशु ने अपने सुसाइड नोट में बताया कि कैसे छह साल की उम्र में जब चुपके से उसने फ्रिज में रखा मैंगोशेक पी लिया था, इसपर पापा ने नंगा कर घर से बाहर निकाल दिया था और वो बात उसके जेहन में घर कर गई। जिसे वह कभी नहीं भूल पाया। पापा के उलाहने तरह-तरह के अपशब्द बोलना, बात-बात पर घर से निकाल देने की धमकी और मोहल्ले और सबके सामने बेइज्जत करना, इस सबकी पीड़ा प्रियांशु की ज़िंदगी पर बोझ बनती गई। जिसे अब वह और नहीं उठा सकता था। आखिरकार प्रियांशु का सब्र जवाब दे गया, उसे कुछ समझ ना आया और जान देना ही एक रास्ता दिखा। मरने से पहले प्रियांशु को लिखना पड़ गया ‘भगवान किसी को ऐसे पापा ना दें। साथ ही लिखा, मैं हार गया, पापा जीत गए, उन्हें जीत मुबारक।’

प्रियांशु के सुसाइड नोट में क्या-क्या?

प्रियांशु ने सुसाइड नोट में लिखा है, ”मेरी ये अंतिम इच्छा है कि सब लोग मेरे इस सुसाइड नोट को अंत तक पूरा पढ़े… मैं प्रियांशु श्रीवास्तव निवासी वरुण विहार, बर्रा-8 कानपुर का रहने वाला हूं। आज 23 अप्रैल समय लगभग दोपहर 12.05 बजे मैं अपने पूरे होश में बिना किसी जोर–दबाव और जबरदस्ती के यह सुसाइड नोट लिख कर अपनी जान दे रहा हूं। मैं एक रजिस्टर्ड अधिवक्ता हूं, जिसने अपनी लॉ की पढ़ाई कानपुर नगर से 2025 में पूरी की है।समय की कमी होने के कारण मैं अपना पंजीकरण उत्तर प्रदेश बार कांउसिल प्रयागराज से प्राप्त नहीं कर सका हूं।”

‘मेरी लाश पापा को छूने भी मत देना, लव यू मम्मी’

उसने आगे लिखा, ”कहानी शुरू होती है मेरे बचपन से, करीब 6 साल की उम्र में फ्रिज में रखा आम का जूस पी लिया तो निर्वस्त्र कर घर से बाहर भगा दिया गया। हर मिनट शक की नजरों से देखना, एक एक मिनट का हिसाब लेना… ये मानसिक टॉर्चर ही है। हाईस्कूल रिजल्ट आने से पहले मेरे पापा ने मुझे धमकी दी कि अगर नंबर कम आए तो निर्वस्त्र कर घर से भगा देंगे। रोज घुट–घुट कर मरने से लाख गुना बेहतर है कि एक दिन मरके खत्म हो। सभी मां–बाप से मेरी यह अपील है कि अपने बच्चों पर उतना ही टॉर्चर करें, जितना वो बर्दाश्त कर सकें। मेरा ये निवेदन है कि मेरी लाश को मेरे पापा छू भी न पाएं। मैं हार गया, पापा जीत गए। लव यू मम्मी…।”

Kanpur 24 Years Old Lawyer Suicide Due To Father Abusive Behavior

पिता को भी फॉरवर्ड किया सुसाइड नोट

बताया जाता है कि प्रियांशु ने सुसाइड करने से पहले दोपहर 12.05 बजे 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। वहीं सोशल मीडिया के व्हाट्सऐप और फेसबुक स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाने के साथ-साथ उसने सुसाइड नोट को उसने अपने पिता और दोस्तों को भी फॉरवर्ड किया। लेकिन जब तक परिजन और दोस्त सुसाइड नोट देखते, तब तक वह जान दे चुका था। फिलहाल इस पूरी घटना ने हर किसी को दहला दिया है। वहीं दूसरी तरफ कानपुर पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल और आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सुसाइड नोट समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 34fvv4sj
    महिला वकील की हत्या कर चेहरा कुचला, आरोपी गिरफ्तार
  • Untitled-1 copy
    रायपुर में सराफा कारोबारी ने लगाई फांसी, पंखे से…
  • WhatsApp Image 2025-08-22 at 21.42.40_ba5b17fb
    “ फोन पर कानूनी सलाह न दें – सुप्रीम कोर्ट का वकीलों…
  • WhatsApp-Image-2026-06-04-at-08.12.01-860x484
    “सॉरी मम्मी-पापा… दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं…
  • WhatsApp Image 2026-06-01 at 5.45.57 PM
    विश्व मातृ_पितृ दिवस पर एक संकल्प …

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in