• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्थापना दिवस पर खास… अटल आस्था का प्रतीक कमल…

चितरंजय पटेल अधिवक्ता

भारतीय राजनीति में आजादी के बाद कांग्रेस के सत्ता हड़प नीति के विरोध में आवाज बुलंद करने वाले जनसंघ ने राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए प्रयास प्रारंभ किया था पर राष्ट्रीय राजनीति में दमदार उपस्थिति का अभाव बना रहा फलस्वरूप आपातकाल की विभीषिका के दरमियान जयप्रकाश नारायण के अगुवाई में सभी विपक्षी राजनीतिक दलों ने दलगत सिद्धांतों से परे एकजुट हो कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंका। परन्तु कांग्रेस की सत्ता से अलग करने के उपरांत भारतीय संस्कृति व परंपरा को पुनर्स्थापित करने, राष्ट्र प्रथम भाव के ध्येय के साथ काम करने वाले लोगों को राजनीतिक पटल पर एकजुट करने अटल बिहारी वाजपेयी के अगुवाई में 6 अप्रैल 1980 को फिरोजशाह कोटला मैदान में राष्ट्रवादियों के सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की घोषणा की गई तब से 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज के दिवस को स्थापना दिवस में रूप में मनाते आ रहे हैं…
निश्चित रूप से भारतीय राजनीति में 6 अप्रैल एक तारीख मात्र नहीं है बल्कि राजनीतिक क्षितिज में एक उदीयमान राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना का पर्व तिथि है, क्योंकि आज राष्ट्र प्रथम भाव की विचारधारा से पोषित भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्यों वाली राजनीतिक दल है, जिसकी विचारधारा का विश्व पटल पर ऐतिहासिक सम्मान हो रहा है।
अटल आडवाणी कमल निशान की यह भारतीय जनता पार्टी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में बड़ी ताकत रूप में उभर रही है तथा केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए कीर्तिमान के साथ राष्ट्र सेवा के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
पर, यह बात भी तय है कि सत्ता के साथ उसकी बुराइयां भी संगठन को दुष्प्रभावित करती हैं और यह बात BJP में भी भली भांति नजर आ रही है। जिस पर समय रहते नियंत्रण करने हेतु संगठन की महती भूमिका वक्त की मांग है।
चूंकि जन संघ अथवा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ मतदान तो नहीं करता है पर जब जब दुखी हो कर अपने आप को घर के भीतर कैद कर लेता है तब न ही चेहरा काम आता है और चुनावी वैतरणी पार कर पाते हैं और यहां पर अटल जी साइनिंग इंडिया की भी हवा महल ढह जाती है और पुनर्मूसको भव: की उक्ति चरितार्थ होते नजर आती है।
आज स्थापना दिवस पर संकल्प लेना होगा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जिस कार्यकर्ता ने इमरजेंसी और कारसेवा की लाठियां खाई है तथा कारागारों मे बंद रहे हैं, उनको तिरस्कृत कर शॉर्ट टर्म वाले आयातित सत्ता सुखभोगियों से राम राज्य की कल्पना साकार नहीं हो सकती और न ही हमारे अग्रजों के अखंड भारत की सोच धरातल पर नजर आएगी। आइए! स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि जिसने राष्ट्र प्रथम भाव की कसमें वादे के साथ राजनीतिक प्रक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी खून पसीना बहाया है उसका सम्मान BJP का प्रथम कर्तव्य होगा…जय हिन्द… वंदे मातरम…

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले  उत्कृष्ठ पहल…अधिवक्ता चितरंजय
    युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 6.33.59 PM
    स्वतंत्र भारत का काला दिवस 25 जून @ संविधान हत्या दिवस
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in