• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती में पंडित महेश्वर पांडे के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की मातृ शक्ति हुई शामिल

सकती/बेलादुला श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में ४६ वें मंगलवार की महाआरती पंडित महेश्वर पांडे के साथ ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की मातृ शक्ति की बहनें शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। तदपश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित महेश्वर पांडे ने कहा कि मेरे लिए महाआरती में शामिल होना परम सौभाग्य की बात है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती को लेकर अंचल के आम जनों में जागरूकता बढ़ी है जो हिंदू समाज के लिए उत्साह जनक संदेश है।


आज महाआरती व पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
आज का प्रातः श्रृंगार भुरु अमीरचंद अग्रवाल तथा सिंदुर गोविंद सोनी कोरबा, निशा चौहान, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पप्पू खरा,अनूप गर्ग तथा सुंदर काण्ड पाठ जया खरे भरत खरे, राजेश अग्रवाल, गीतेश कुमार पांडे, श्याम रावलानी की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद मनीषा राजू तंबोली परिवार के द्वारा चढ़ाया गया।
इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
विदित हो कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में नारीशक्तियो की गरिमामय उपस्थिति में भव्य महाआरती, हनुमान चालीसा का पाठ, महाभोग भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालुजन सदर आमंत्रित है ।
श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से 23 अप्रैल हनुमान जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालुओं से तन मन धन से सहभागिता आग्रह किया जा रहा है।।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-10-03-at-9.24.44-PM-1
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 20 वें मंगलवार की…
  • WhatsApp-Image-2023-09-26-at-9.01.22-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १९ वें मंगलवार की…
  • WhatsApp-Image-2023-10-31-at-21.21.17
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २३वें मंगलवार को तीज के…
  • WhatsApp-Image-2023-11-08-at-20.57.05
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २५वें मंगलवार पर महाआरती…
  • WhatsApp-Image-2023-08-22-at-10.31.41-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 14 वें मंगलवार की…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in