• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 20 वें मंगलवार की महाआरती में मोर बाजार महिला समिति व पंडित कृष्णा तिवारी हुए शामिल।

सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा अनवरत महाआरती का आयोजन सराहनीय पहल … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

महाआरती में भाग लेना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है… पंडित कृष्णा तिवारी

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 20वें मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में पंडित कृष्णा तिवारी ने मोर बाजार महिला समिति की पुष्पा यादव, सावित्री यादव, सुभद्रा यादव, ज्योती यादव,ओमबाई यादव आदि महिलाओं के साथ इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित की।
महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव,पंडित गोपाल पांडे,पीतांबर पांडे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, पत्रकार सुरेश कृपलानी के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।


महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को पंडित कृष्णा तिवारी ने महाआरती आयोजनके लिए साधुवाद देते हुए कहा कि महाआरती में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती का अनवरत आयोजन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सराहनीय पहल है जिससे नगर में सर्वथा धार्मिक वातावरण नजर आ रहा है। आज का आरती पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने किया और संचालन कोंडके मौर्य ने किया।
आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की श्रीमती सुनीता अमित तंबोली के जन्म दिवस पर उपस्थित लोगों ने बधाई दिया।


आज का सिंदुर अभिषेक स्व भुनेश्वर नामदेव की ओर से परिजन व श्रृंगार मुकेश सिदार ने कराया तो वहीं प्रसाद अमित तंबोली की ओर से वितरण किया गया।

Related Posts:

  • b1654d8c-2a75-4fde-b0e9-4d2677d1a584
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती…
  • WhatsApp-Image-2023-09-26-at-9.01.22-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १९ वें मंगलवार की…
  • WhatsApp-Image-2023-10-31-at-21.21.17
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २३वें मंगलवार को तीज के…
  • WhatsApp-Image-2023-08-22-at-10.31.41-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 14 वें मंगलवार की…
  • WhatsApp-Image-2023-11-08-at-20.57.05
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २५वें मंगलवार पर महाआरती…
  • आजादी के अमृत पर्व एवम 13 वें मंगलवार की महा आरती में कलार समाज की बहनों के साथ आचार्य देवकृष्ण हुए शामिल।
    आजादी के अमृत पर्व एवम 13 वें मंगलवार की महा आरती…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in