• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 104 वीं महाआरती म पंडित डॉ राजेंद्र शर्मा होइन हे शामिल

महाआरती में शामिल होना स्मरणीय पल…पंडित डॉ राजेंद्र शर्मा

महाआरती सनातन संस्कृति संरक्षण का सशक्त माध्यम… अधिवक्ता चितरंजय

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १०४ वीं महाआरती में शामिल पंडित डॉ राजेंद्र शर्मा के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
आज पंडित डॉ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि महाआरती में शामिल होना मेरे लिए स्मरणीय पल है जिसके लिए आप सभी हनुमान परिवार के भक्तजनों का हृदय से साधुवाद व्यक्त करता हूं कि आपने आज दिव्य दरबार के माध्यम से हस्त रेखा ज्ञान के द्वारा मुझे लोगों के सेवा का अवसर प्रदान किया।
आज सभी ने मंगलवार की १०४ वें महाआरती के सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से संगीतमय पाठ किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती सनातन संस्कृति संरक्षण की दिशा में सशक्त भूमिका अदा कर रहा है जहां समाज के हर वर्ग के लोगो ने श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया है।
आज हनुमान जी का सुबह श्रृंगार रेयांश गर्ग व शाम का श्रृंगार यश सोनी भोग प्रसाद, अंकित अग्रवाल, यातायात थाना प्रभारी_ अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया तथा सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, आदित्य अग्रवाल, गीतेश पांडे, निधि राहुल गेबल, अमन डालमिया,गौरव अग्रवाल,अंकित स्वाति, विकास प्रियंका गबेल, रामकृष्ण रोहिणी गबेल की ओर से कराया गया। आज महाआरती में विशेष रूप से पंडित अमित मिश्रा सिवनी, पंडित राजेश तिवारी खोखरा, पंडित रामेंद्र महाराज, पंडित अरुण पांडे, पंडित विक्की गोस्वामी की गरिमामय उपस्थिति रही।
विदित हो कि १३ मई मंगलवार १०४ वीं महाआरती में प्रसिद्ध हस्तरेखा एवं पंचागुली विशेषज्ञ पंडित राजेंद्र शर्मा* उपस्थित रह कर हस्तरेखा के माध्यम से लोगों के ज्योतिषी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सेवा दिया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-02 at 06.46.44_3d0c0e47
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १११वीं महाआरती में पंडित…
  • WhatsApp Image 2025-10-14 at 23.03.11_4992aee8
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२६ वीं महाआरती में पंडित…
  • WhatsApp Image 2025-10-08 at 04.08.31_ed11f4d1
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२५ वीं महाआरती में पंडित…
  • a9bb7819-f66e-4ffc-8725-de670f51f798
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 88 वा महाआरती म पंडित…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2023-11-08-at-20.57.05
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २५वें मंगलवार पर महाआरती…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in