• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन…

शताब्दी बेला पर आनुषंगिक संगठनों के साथ मंथन जरूरी… नारायण नामदेव

अपनों से मिले प्यार और सम्मान से अभिभूत हूं… रविन्द्र पाराशर अध्यक्ष SBC

ABAP भारतीय स्वाभिमान और राष्ट्रीय सम्मान के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना की शताब्दी वर्ष में आनुषंगिक संगठनों की भूमिका पर चिंतन करने समन्वय बैठक आयोजित कर रहा है, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव ने अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय आयोजन में उपस्थित अधिवक्ताओं से कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ भारतीय न्याय व्यवस्था के स्थापना में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इन पलों में छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र पाराशर ने अपने सम्मान किए जाने पर अधिवक्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने परिवार के बीच सम्मान पाकर अभिभूत हूं तथा उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद अधिवक्ता के हित कार्यों में आप सबका मार्गदर्शन हमेशा मिलेगा, तो वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए शक्ति जिला अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान और राष्ट्रीय सम्मान के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध है।


सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर के सभागर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही प्रशंसा तिवारी के जय मातृ भूमि… देशभक्ति गीत गायन के साथ हुआ।
पश्चात मंचस्थ अतिथि नारायण नामदेव (सह प्रांत प्रचारक), रामधन जी रजक (जिला संघ चालक), प्रदीप शर्मा (नगर संघ चालक), रविंद्र पाराशर (अध्यक्ष स्टेट बार काउंसिल) का स्वागत रमाकांत पांडे (उपाध्यक्ष) ,धर्मेश श्रीवास्तव (महामंत्री), जिलाध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी एवं राजकुमार अज्ञेय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया तो वहीं नीरज शर्मा, अखिलेश कुमार, शिखर शर्मा एवं अनंत बाजपेई ने शाल श्रीफल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।


आज इस आयोजन में प्रफुल्ल शर्मा, दिलीप शर्मा, गणपति राव व गणेश विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तो वहीं विभिन्न जिलों से अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही जिसमें शक्ति जिला महामंत्री विजय चंद्रा, मंत्री भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय, महिला प्रमुख मिताली भारद्वाज कोरबा जिला से अरुण सिंह, रायपुर शिवेंदु पांड्या के साथ बिलासपुर जिला एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गण शामिल रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-09-07 at 6.41.26 PM (1)
    ABAP ने स्थापना दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण…
  • fhs
    अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर…

Primary Sidebar

Latest News

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in