• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता परिषद प्रांतीय बैठक सह कार्यशाला को लेकर सघन प्रवास विवेकानंद सभागार कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में २१ मार्च को होगा आयोजन

अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रांत बैठक का आयोजन राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में २१ मार्च २०२६, शनिवार को किया जा रहा है जिसमें प्रांत के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल होंगे, यह बताते हुए हुए अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम सत्र में उद्घाटन के दरमियान प्रदेश के कानून मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे तो वहीं तत्काल बाद आयोजित कार्यशाला में साइबर लॉ पर अस्सिटेंट कमिश्नर पुलिस डॉ नरेश पटेल तथा एआई के उपयोग और दुष्परिणाम विषय पर प्राध्यापक डॉ भूपेंद्र करबंदे का विशिष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


इसी क्रम में भोजन के पश्चात संगठनात्मक सत्र में अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री के साथ ही क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा, पश्चात समापन सत्र में सफल आयोजन हेतु सहभागिता सुनिश्चित करने वाले कार्यकताओं एवं सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।


उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता परिषद शक्ति जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि प्रांतीय कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला को सफल बनाने आज प्रांतीय महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री संतोष सोनी के साथ आज सर्वप्रथम दुर्ग प्रवास में जिला अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख, महामंत्री राजेश महाड़ीक, समीर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य समीर त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों सहित विधि मंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें आयोजन में आतिथ्य स्वीकार करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुये उन्होंने उद्घाटन सत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित रखने पर सहमति व्यक्त किया।

जिसके तत्काल बाद रायपुर प्रवास पर रायपुर जिला इकाई अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं महामंत्री सुनील पटेल के साथ कार्यक्रम स्थल विवेकानंद सभागार का स्थल निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था हेतु मार्गदर्शन दिया।
पश्चात रायपुर जिला टीम के साथ कार्यशाला के विशेष विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रण पत्र देकर समय प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया। प्रांतीय आयोजन को लेकर एक दिवसीय सघन प्रवास के दरमियान रायपुर एवं दुर्ग के अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु बेहतर प्रयास की बात कही।

Related Posts:

  • मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Untitled-1 copy
    अधिवक्ता परिषद की बैठक शामिल हुए विधि मंत्री गजेंद्र यादव…
  • kajhhh
    अधिवक्ता परिषद की शक्ति जिला बैठक आयोजित…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in