• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ABAP ने स्थापना दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण परिहार का किया सम्मान…

अधिवक्ता परिषद भारतीय मूल्यों और परंपराओं पर आधारित अधिवक्ता संगठन…

चितरंजय पटेल जिलाध्यक्ष

अधिवक्ता परिषद भारतीय मूल्यों और परंपराओं पर आधारित अधिवक्ता संगठन है, यह बात कहते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 25 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर 50 वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह परिहार का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

उन्होंने आगे बताया कि अधिवक्ता परिषद 50 वर्ष से अधिक समय वकालत व्यवसाय को समर्पित करने वालों वरिष्ठ वकीलों का सम्मान हमेशा करता रहा है इस क्रम में आज स्थापना दिवस पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अश्वनी राठौर, सचिव नरेंद्र पटेल, कार्यसमिति सदस्य द्वय संतोष यादव एवं वीरेंद्र उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं ने अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण परिहार के निवास स्थान पर ही उनका शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


साथ ही अधिवक्ता परिषद ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं की। इन पलों में अधिवक्ता नारायण परिहार के साथ उनकी धर्मपत्नी कामिनी सिंह परिहार ने अधिवक्ता चितरंजय पटेल और साथी अधिवक्ताओं के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि आप सबके द्वारा किए गए सम्मान से हम अभिभूत हैं तथा आप सभी अधिवक्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उम्मीद करते हैं कि अधिवक्ता परिषद के इस पहल से वकालत व्यवसाय की गरिमा बढ़ेगी ।

Related Posts:

  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-05-10 at 8.42.15 PM
    RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन…
  • WhatsApp Image 2026-08-31 at 7.28.19 PM
    कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 11.29.37_979a7b4b
    राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद… संविधान…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in