• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १११वीं महाआरती में पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री हुए शामिल..

सिद्धि से नहीं, अपितु भक्ति से ही भगवत प्राप्ति होती है…पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री

महाआरती से हिंदू धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १११ वीं महाआरती में पंडित नरेंद्र शास्त्री तथा श्री सिद्ध हनुमान परिवार एवं श्रद्धालुओं ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।

आज सभी ने मंगलवार की १११ वें महाआरती के अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से संगीतमय पाठ किया गया।
आज चाय वाले बाबा के नाम से विख्यात पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री ने महाआरती के पश्चात आशीर्वचन संबोधन में कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के धार्मिक जागरण का यह कार्य अनुकरणीय कदम है तथा हिंदू धर्म और संस्कृति के संरक्षण ने निहितार्थ हम सबको हिंदुत्व जागरण के इस अभियान में सपरिवार शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि संत को धन नहीं धर्म चाहिए और इसलिए वे जीवन भर धार्मिक आयोजनों से प्राप्त धन को निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे समाज के वंचितों की सेवा में लगा देते हैं तथा इसी तारतम्य में आज उन्होंने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में एक ए सी लगवाने की घोषणा के साथ इतिहास रचते हुए सबका दिल जीत लिया लिया। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र नयन शास्त्री को अयोध्या राम जन्म भूमि में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में १०८ संतों में प्रदेश से एकमात्र संत के रूप में शामिल होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के चांवल से बने
खीर भोग से प्रथम कौर खिलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो हम सबके लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महाआरती से लोगों की धर्म के प्रति आस्था बढ़ रही है जो हिंदु और हिंदुत्व के लिए उत्साह जनक संदेश है।
आज हनुमान जी का सुबह श्रृंगार हर्ष बरेठ व शाम का रीता बरेठ ने कराया तो वहीं दीप ज्योति प्रज्वलन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की मातृ शक्तियों के द्वारा किया गया तो वहीं भोग प्रसाद पंडित नरेंद्र नयनशास्त्री शिष्य परिवार के साथ ही यातायात थाना प्रभारी, पप्पु खर्रा, अमित तंबोली द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक रामगोपाल, मेहुल गबेल, यश साहू, आयुष बंसल तथा सुंदर काण्ड पाठ आदित्य अग्रवाल, गीतेश पांडे, अमन डालमिया, मेहुल, शुभम गबेल, धीरज गबेल, शुभम , अन्वी गबेल, सुधा जायसवाल, आयुष बंसल की ओर से कराया गया।
विदित हो कि महाआरती का हमारे हनुमान यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसके द्वारा श्रद्धालु सीधे महाआरती का दर्शन पा सकते हैं ।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-05-15 at 6.46.00 AM (1)
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 104 वीं महाआरती म पंडित…
  • WhatsApp Image 2025-06-25 at 15.10.19_22c95412
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ११०वीं महाआरती में पंडित…
  • a9bb7819-f66e-4ffc-8725-de670f51f798
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 88 वा महाआरती म पंडित…
  • b1654d8c-2a75-4fde-b0e9-4d2677d1a584
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती…
  • WhatsApp Image 2026-09-29 at 9.38.40 PM (1)
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 176वीं महाआरती में शामिल…
  • WhatsApp Image 2025-10-14 at 23.03.11_4992aee8
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२६ वीं महाआरती में पंडित…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in