• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार कोतवाली जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

  • गिरफ्तार आरोपी आशीष सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़

थाना कोतवाली जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पहले लिफ्ट देकर पीड़िता से दोस्ती की, फिर होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए।

मामला क्या है

पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी आशीष सिंह पिता स्व. भरत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़ ने पहचान बताकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट देकर घर छोड़ा। इसी दौरान मोबाइल नंबर ले लिया।

शादी का झांसा देकर होटल में ले गया

आरोपी ने लगातार फोन कर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई और नजदीकियां बना लीं। फिर घुमाने के बहाने जांजगीर के होटल में ले गया। वहां शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन अनाचार किया और वापस घर छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार डरा-धमका कर अनाचार करता रहा। शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा।

चंद घंटों में धराया आरोपी

परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी के गांव भैंसो रवाना हुई। आरोपी को घर से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 34fvv4sj
    महिला वकील की हत्या कर चेहरा कुचला, आरोपी गिरफ्तार
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-27 at 4.42.30 PM
    नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी – पामगढ़…
  • WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.07.10 PM
    चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in