• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सेवा सेतु पोर्टल से 48 घंटे में मिला विवाह प्रमाण पत्र

सेवा सेतु पोर्टल के प्रति बढ़ रहा लोगों का भरोसा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन की सोच के अनुरूप छग में शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में सारंगढ़ जिले के ग्राम कारीमाठी, सरिया, विकासखंड बरमकेला निवासी सुनील कुमार सिदार एवं जलकुंवर सिदार को विवाह के बाद आवश्यक विवाह प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से महज 48 घंटे में प्राप्त हुआ । सुनील कुमार सिदार एवं जलकुंवर सिदार का विवाह पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने और प्रक्रिया में लगने वाले समय को लेकर दोनों चिंतित थे। इसी दौरान एक मित्र ने उन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन करने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घर बैठे ही विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया। सेवा सेतु पोर्टल पर विवाह पंजीकरण सेवा का चयन ऑन लाइन आवेदन कियें । आवेदन के साथ विवाह की तस्वीर, निमंत्रण पत्र, वर – वधू के आधार कार्ड तथा गवाहों के पहचान संबंधी दस्तावेज डिजिटल रूप से अपलोड किए गए। आवेदन जमा होते ही पावती संख्या प्राप्त हुई, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति की जानकारी भी आसानी से ली जा सकी। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल माध्यम से प्राप्त आवेदन के सत्यापन और निराकरण की प्रक्रिया को समय बद्ध रूप से आगे बढ़ाया गया। संबंधित विवाह पंजीयक कार्यालय द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन किया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन स्वीकृत किया गया और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का लिंक भेजा गया। आवेदन करने के महज 48 घंटे के भीतर सुनील कुमार सिदार जलकुंवर सिदार को विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-19 at 2.20.17 PM
    सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अब आमजन को मिलेगी 441…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-27 at 1.41.43 PM
    जांजगीर चांपा पुलिस का एक दिवसीय, पांच डिजिटल पोर्टल…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in