• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अब आमजन को मिलेगी 441 से अधिक शासकीय सेवाएं, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति

राज्य सरकार की सेवा सेतु योजना से नागरिक सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु केंद्र बना आमजनों का सहारा

जिले का पहला डिजिटल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी, आमजन को मिल रही 441 से अधिक सेवाओं की सुविधा

जिला संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर जिला शक्ति

     सक्ती, 19 जून 2026// राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों और नागरिक सेवाओं का लाभ अब लोगों को एक ही स्थान पर आसानी से मिल रहा है। सेवा सेतु केंद्रों में सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी । बता दे की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आमजन को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाने के लिए लोक सेवा केन्द्रों का कायाकल्प कर उन्हें सेवा सेतु केंद्र के रूप में नई पहेचान दी गई हैं । इस एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए 441 से अधिक शासकीय सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जारी हुआ जिले का प्रथम डिजिटल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

  कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सक्ती जिले ने डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जिले का प्रथम डिजिटल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किया है। विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पंचायत बंदोरा अंतर्गत नवविवाहित दंपति श्री डमरूधर खुंटे एवं श्रीमती इंदु धीरहे को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने दंपति को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्री डमरूधर खुंटे ने बताया कि विवाह उपरांत प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें कुछ ही दिनों में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों में काफी समय लगता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल और त्वरित हो गई है। इस सुविधा के लिए उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

        उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत अब आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन तथा भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेवा सेतु केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु ने नागरिकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। अब लोग ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत भी मानी जा रही है। इससे आम लोगों का शासन व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो रहा है।

30 से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े

           पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण “सेवा सेतु” विकसित किया गया, जिसमें अब 441 से अधिक सेवाएं शामिल की गई हैं। इनमें 54 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का एकीकरण भी किया गया है। तीस से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। इससे प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनी है। पूर्व में कॉमन सर्विस सेंटर के नाम से संचालित केंद्रों में शासन के कुछ ही सेवाएं उपलब्ध थी अब राज्य सरकार ने सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म में उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे शासन की जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिल रही है।

Related Posts:

  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • WhatsApp Image 2026-07-30 at 3.21.26 PM (1)
    कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन
  • Ration-Card
    अब सेवा-सेतु पोर्टल से बनेंगे नए राशन कार्ड, सदस्य…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • WhatsApp Image 2026-06-27 at 1.41.43 PM
    जांजगीर चांपा पुलिस का एक दिवसीय, पांच डिजिटल पोर्टल…
  • 1
    आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in