• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

डिजिटल बेलादुला: पति के दीर्घायु सेती बेलादुला के महिला मन वट सावित्री के करिन पूजा, डोंगिया पारा म

सक्ति से राम कुमार मनहर 9977109155 की रिपोर्टें  

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या पर रखा जाता है निर्जला व्रत

सक्ति । ज्येष्ठ मास ष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर 26 मई सोमवार को सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना कर वट सावित्री का व्रत रखी और दोपहर में वट-पीपल की पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना की। वट सावित्री व्रत तीन दिन का होता है। हालांकि यहां एक ही दिन व्रत किया जाता है। इस व्रत में वट पीपल का पूजन का विधान है। इस व्रत को ज्येष्ठ ष्ण त्रयोदशी से अमावस्या को किया गया। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री, जल, मौली, रोली, चावल गुड़ भीगे चने धूप दीप, सुहाग की सामग्री कधा सूत से पूजन करती हैं। वट सावित्री की कथा के अनुसार अश्वपति नाम के राजा के सन्तान नहीं थे। राजा अश्वपति ने देवी की आराधना की, जिससे वे प्रसन्ना हुई और राजा की लड़की रूप में पैदा हुई। उसका नाम सावित्री रखा गया।

सावित्री ने अपने मन से राजा धु्रमत्सेन के एक मात्र पुत्र सत्यवान से विवाह करना स्वीकार किया, लेकिन सत्यावन अल्पायु था। सावित्री ने अपने वरण किए पति सत्यवान से विवाह के एक वर्ष बाद नियत समय पर सत्यवान जंगल लकड़ी लेने जाने को तैयार हुआ। सावित्री भी साथ हो चली। जंगल में लकड़ी काटते समय सिरदर्द हुआ और सत्यवान सावित्री की गोद में सिर रखकर सो गया। सावित्री ने देखा यमराज सत्यवान की ओर बढ़ रहे हैं और सत्यवान के जीव लेकर जाने लगे। सावित्री ने यमराज का पीछा नहीं छोड़ा। यमराज ने सावित्री की पति भक्ति देखकर चार वरदान मांगने को कहा। सावित्री ने अपने अन्धे सास-ससुर को दिखाई देने का वर मांगा।

दूसरे वर में राजा धू्रमसेन का छिना राज्य, तीसरे वर में सावित्री ने अपने पितृकुल की भलाई के लिए सौ भाई होने का वरदान मांगा, चौथे वर में सावित्री ने सत्यवान से सौ पुत्र होने का वर मांगा। यमराज ने सावित्री की पति भक्ति देखकर वरदान दिया और सावित्री को लौट जाने को कहा। तब सावित्री ने कहा कि आप सत्यवान को लेकर जा रहे हैं, तो मेरा सत्यवान से पुत्र कैसे होगा।

यमराज ने सावित्री के पति सत्यवान को पुनः जीवित कर सावित्री को अखंड सौभाग्यवती का वर दिया। सावित्री ने अपने युक्तिपूर्ण चतुराई से यमराज से सत्यवान की प्राण की रक्षा की। पति की शतायु की कामना से

महिलाएं वट सावित्री की पूजा करती हैं। बेलादुला के डोंगिया पारा मे ग्राम पंचायत सरपंच महिला भी मौके पर पहुचे

परिक्रमा लगाया जाता है

कई महिलाएं तीन दिनों तक वट वृक्ष की जड़ों और जल पर रहती हैं। फिर, वे बरगद के पेड़ के नीचे जल, चावल और फूलों के साथ सती सावित्री पूजा करती हैं। पूजा के बाद, वे प्रार्थना करते हुए पीले या लाल रंग के धागे बांधकर बरगद के पेड़ के चारों ओर परिक्रमा लगाती हैं और वट वृक्ष को धागे से बांधकर पति की लंबी

आयु के लिए वरदान मांगेंगी। यह पर्व उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम, आस्था और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 21.30.33_e2455225
    तीज व्रत आत्म- नियंत्रण, संयम, भक्ति_प्रेम और नारी…
  • WhatsApp Image 2026-06-26 at 8.47.11 AM
    डागा कॉलोनी अग्रवाल ऐरन परिवार चांपा के निवास पर…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • वट सावित्री व्रत म  सुहागिन मन  के पूजन : धरहर गांव म महिला मन अपन पति  के लंबा उमर ब  रहीन वटसावित्री उपवास अऊ करिन  वट वृक्ष के  पूजा अर्चना
    वट सावित्री व्रत म सुहागिन मन के पूजन : धरहर गांव म…
  • श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर शिवलिंग का नर्मदा नदी के पवित्र जल से किया गया अभिषेक
    श्रावण मास के सप्तम सोमवार पर स्वुद्भुत मोलीश्वर…
  • Untitled-1 copy
    श्रीगणेश चतुर्थी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in