• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वट सावित्री व्रत म सुहागिन मन के पूजन : धरहर गांव म महिला मन अपन पति के लंबा उमर ब रहीन वटसावित्री उपवास अऊ करिन वट वृक्ष के पूजा अर्चना

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र के धरहर गांव में सोमवार को वट सावित्री का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधिविधान से वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की पूजा-अर्चना की।

महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धज कर, सिर पर पल्लू ढंके और हाथों में पूजन थाली लिए हुए पूजा स्थल पहुंचीं। उन्होंने वटवृक्ष की परिक्रमा की, उसे पवित्र धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा का श्रवण किया। कथा सुनते हुए महिलाओं ने व्रत के धार्मिक महत्व को समझा और श्रद्धापूर्वक उपवास किया।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा। कुछ महिलाएं वर्षों से यह व्रत करती आ रही हैं, तो वहीं कुछ ने पहली बार इस पर्व में भाग लेकर पूजा की। नए व्रतधारियों के चेहरे पर विशेष उत्साह और भक्ति का भाव देखा गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी महिलाओं की आस्था और परंपरा के इस जीवंत स्वरूप की सराहना की। इस प्रकार वट सावित्री व्रत ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों को भी जीवंत बनाए रखा।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    डिजिटल बेलादुला: पति के दीर्घायु सेती बेलादुला के…
  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 21.30.33_e2455225
    तीज व्रत आत्म- नियंत्रण, संयम, भक्ति_प्रेम और नारी…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp Image 2026-06-26 at 8.47.11 AM
    डागा कॉलोनी अग्रवाल ऐरन परिवार चांपा के निवास पर…
  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in