• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शासकीय उचित मुल्य दुकान ले 42 लाख रूपया के चावल, नमक अऊ अन्य खाद सामाग्री के गबन करोइया महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस के कारवाही

⏺ आरोपियों द्वारा शासकीय उचित मुल्य की दुकान बिर्रा रोड, कोटाडबरी चाम्पा के दुकान में किया गया लाखो रूपये का गबन और धोखाधडी

⏺ पूर्व मे एक आरोपी सोहन यादव निवासी जगदल्ला चांपा को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

⏺ गिरफ्तार आरोपी

  1. गंगाबाई खांडेकर उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 घोघरा नाला चांपा
  2. रितेश खांडेकर उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 घोघरा नाला चांपा
  3. रामेश्वर खांडेकर उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 घोघरा नाला चांपा

⏺ आरोपी के विरूद्ध धारा 318 (4) 316 (5) 3(5) BNS एवं 3,7 आवश्यक वस्तु अधि० 1955 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विकास खण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय उचित मुल्य दुकान बिर्रा रोड चाम्पा जिसका संचालन पूर्वा महिला स्व सहायता समूह चांपा की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व विक्रेता रितेश खांडेकर, शासकीय उचित मूल्य दुकान कोटाडबरी चांपा का संचालन पूर्वा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर व विक्रेता रामेश्वर खांडेकर उर्फ राहुल के द्वारा किया जा रहा था दोनों शासकीय मूल्य उचित दुकान की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर एवं विक्रेता रामेश्वर खांडेकर एवं रितेश खांडेकर के द्वारा दोनों दुकानों से चावल, नमक व अन्य खाद्य सामग्रियों मे हेरफेर तथा गबन कर कुल 42 लाख से ज्यादा रूपये का धोखाधड़ी किया गया है जिसकी सुचना रिपोर्ट पर दिनांक 04.05.2025 को आरोपीयों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपीयों को उनके सकुनत से पकड़ा गया जिनको धोखाधड़ी करने के सबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारकी से पूछताछ करने पर सभी ने मिलकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने का जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, बेल्सज्जर लकड़ा, आरक्षक मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, संजय साहू, वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • b899dc7e-d456-424c-bf32-3691ea2c141b
    फ्लोरा मैक्स कंपनी के 03 आरोपियों को पकड़ने में…
  • copy
    जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल,…
  • चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया गया।
    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2025-07-16 at 18.15.21_edd5bfc8
    एक राय होके रास्ता रोकके डण्डा, रॉड ले प्राण घातक…

Primary Sidebar

Latest News

सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में बना जाति प्रमाण-पत्र, भारती गुप्ता को मिली बड़ी राहत

करवाचौथ पर्व और चंदा मामा जी को अध्र्य देने का इंतजार चांपा मधु ऐरन अग्रवाल

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in