• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जप्त खाद अब किसानों तक, कृषि विभाग की बड़ी पहल, कालाबाजारी में पकड़ी गई यूरिया निर्धारित दर पर वितरित, किसानों के चेहरे खिले…

जांजगीर चांपा:- अगर अधिकारी चाहे तो शासन की योजना का लाभ सीधे किसानों को पहुंचाया जा सकता हैं,जी हां इसे साबित कर दिखाया हैं जांजगीर चाम्पा जिला के क़ृषि विभाग के उप संचालक ने क़ृषि विभाग ने 2 जून को जिला मुख्यालय के नानक चंद नंद किशोर क़ृषि केंद्र मे छापा मार कार्रवाई कर ओवर रेट मे यूरिया बेचते पकड़ा था, जिस खाद को कलेक्टर के निर्देश पर आज 9 जून को लघु, सीमांत और छोटे किसानो को निर्धारित दर मे उपलब्ध कराया, क़ृषि विभाग के इस पहल से किसानो के चेहरे मे खुशी देखी गई।।

जांजगीर चांपा जिला मे कृषि विभाग ने अनुकरणीय पहल की हैं, जिला मुख्यालय मे 2 जून को ओवर रेट मे खाद बेचते नानक चंद नंद किशोर क़ृषि केंद्र से भारी मात्रा मे खाद पकड़ा था, जिसे आज कलेक्टर के निर्देश पर प्रदेश मे पहली बार किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर सीधे निजी क़ृषि केंद्र से यूरिया खाद उपलब्ध कराया हैं, जहाँ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित होकर क़ृषि विभाग के कार्य की सराहना की है।

क़ृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार निजी क़ृषि केंद्र को जानकारी दी जा रही थीं, और पॉस मशीन से नियमानुसार किसानो को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए लेकिन जिला मुख्यालय मे ही नानकचंद, नंद किशोर क़ृषि केंद्र द्वारा 266 रुपये कि यूरिया को 850 रुपये मे बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर उप संचालक किसान बन कर गए जिन्हे भी 850 रुपये के दर मे खाद बेचा गया, जिस पर क़ृषि विभाग ने खाद की जप्ती बनाकर गोदाम सील किया, और कलेक्टर के निर्देश पर आज जप्त यूरिया खाद को 200 से अधिक किसानो निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया हैं, क़ृषि विभाग के उप संचालक ने निजी क़ृषि केंद्र संचालको को शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही नियमानुसार किसानों को खाद उपलब्ध कराने का आग्रह किया हैं और ओवर रेट मे बेचते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी हैं।।

प्रदेश भर के किसान इन दिनों खाद की काला बाजारी और व्यवसायियों की मनमानी रवैया से परेशान हैं, और धान की फसल लगाने के लिए शासन से निर्धारित क़ीमत से कई गुना अधिक क़ीमत देकर खाद खरीद रहे हैं,वहीँ जांजगीर क़ृषि विभाग ने जिले के क़ृषि केंद्र संचालको को सीधा सीधा मेसेज दे दिया हैं कि सरकार किसानो की हित मे जिस दर को तय किया हैं, उसी का पालन कर किसानों को खाद उपलब्ध कराए,नहीं तो विभाग क़ृषि केंद्र संचालको पर भी कार्रवाई करेंगी।।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in