• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य म डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के होइस आयोजन

[शाम 4:01 बजे, 14/4/2025] Ram Kumar Manhar Sir: जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने लगातार किया है काम – सांसद

सक्ती/बेलादुला 14 अप्रैल 2025/ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का सामाजिक समरसता दिवस के रूप में आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे संबोधित किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित और दीपप्रज्जवलित कर किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के अंतिम पायेदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने की दिशा में लगातार काम किया है l सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि आज हम सभी भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर एक साथ उपस्थित होकर उन्हें याद कर रहे है l कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया।
भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर सांसद, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न समाज प्रमुखों को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर जिला पंचायत एपीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुआर साय सरकार विशेष पखवाड़ा (15 से 30 अप्रैल) के अंतर्गत होने वाले सर्वेक्षण कार्य की जानकारी और योजना की पात्रता संबंधी जानकारी दी गई । जिला पंचायत एपीओ द्वारा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित होने वाले मोर दुआर साय सरकार महाभियान की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई l साथ ही हर विकासखण्ड से चयनित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी-वीएलई सेवा प्रदाताओं के मध्य एमओयू (सहमति पत्र) की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। इसके साथ ही इस अवसर पर भूजल संरक्षण हेतु जानकारी दी गई व 24 अप्रैल 2025 को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारम्भ की जानकारी भी दी गई l इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती चंद्रा, सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, श्री टिकेश्वर गबेल, सहित विभिन्न समाज प्रमुख, सरपंच, स्व-सहायत समूह की महिलाएं, विभिन्न हितग्राही और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l
[शाम 4:01 बजे, 14/4/2025] Ram Kumar Manhar Sir: Ok

Related Posts:

  • Untitledkkjj
    पंच से लेके मुख्यमंत्री बने तक श्री विष्णुदेव साय के…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-28 at 15.19.17_66d054da
    SIR के द्वितीय चरण में शामिल हुआ छत्तीसगढ़…
  • भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण एवं जयंती समारोह कल
    भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा…
  • 883a1acb-763f-4d47-a5d8-70a84259fd68
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in