• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के संग 120 जोडा मन बंधीन परिणय सूत्र म

सक्ती, 17 जनवरी 2025// सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया।


सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित और पुष्पमाला अर्पित कर किया गया l इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को सांसद श्रीमती जांगड़े की उपस्थिति में बाजे गाजे के साथ बारात प्रस्थान, विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु के 7 फेरे, कन्यादान, सिंदूर बंदन, वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही सांसद द्वारा योजना अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को 36 हजार रूपए प्रति जोड़े के मान से सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया । सांसद, अधिकारियों कर्मचारियों, उपस्थित जनप्रतिधियों व वर-वधु के परिजनों ने नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनायें व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज सक्ती जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 120 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है, यह सक्ती जिले के लिए बहुत ही हर्ष की बात है l उन्होंने इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ो का गठबंधन करते हुए बारी-बारी से सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया l उन्होंने सभी नव दाम्पत्य जोड़ो को विवाह के गठबंधन की बधाई दी तथा नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करते हुए हसी ख़ुशी सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए शुभकामनाएं दी l सांसद श्रीमती जांगडे ने वर और वधु दोनों को अपने माता-पिता के समान ही अपने सास-ससुर को भी सम्मान देने का आग्रह किया l

इस अवसर पर प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती श्याम कंवर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी नव वर-वधुओं सहित उपस्थित सभी को दी गई l इसके साथ ही इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त नवविवाहित जोड़ों तथा पंडाल में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाया गया l इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति पवार, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल, सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन समिति की सदस्य सुश्री अन्न्नापूर्ण राठौर, श्रीमती अनीता राज, श्री राम अवतार अग्रवाल, श्री फूलचंद अग्रवाल, श्री धनंजय अग्रवाल, श्री राजू देवांगन, श्री सुरेश जायसवाल, सुश्री खुशबू सिदार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, नवविवाहित जोड़ों के परिजन, गणमान्य नागरिक व मिडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • WhatsApp Image 2025-04-14 at 4.00.33 PM
    सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य म डॉ.…
  • rahuk-1
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा ला लेके देशभर म उत्साह,…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in